बिहार में पकड़ी गई 10 लाख की विदेशी शराब, कहां से और कैसे ट्रक में भरकर लाए? जांच में जुटी पुलिस
रजौली। बिहार के रजौली में एक मिनी ट्रक से 10 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब जब्त की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम ने मौके से दो जनों को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, रजौली में एक बार फिर से शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।

Recommended Video
उत्पाद विभाग के एसआई राजेश कुमार सिन्हा बोले कि, हम अपने अधिकार क्षेत्र वाली जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग करते हैं। कल भी ऐसा हो रहा था, तभी रोड पर एक टाटा एस बीआर 06 जीसी 9314 वाहन आया, हमने उसे जांच के लिए रोका। उस वाहन में अंदर विदेशी शराब भरा हुआ पाया। तब वाहन को उत्पाद बैरक के समीप लगाया गया और फिर कार्टूनों में बरामद शराब तौली गई। वह 598.780 लीटर बैठी। वहीं, गिनती में रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल, ऑस्ट्रेलिंग रिज्यूम, अरिष्टोक्रेट कंपनी के 1715 बोतल पाई गईं। हमने वाहन चालक समेत धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार धंधेबाज ने अपनी पहचान झारखंड के रांची जिला अंतर्गत नामकुम थाना क्षेत्र के जोरा गांव निवासी कर्म दयाल सिंह के पुत्र दशरथ सिंह तथा रांची जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर शिव मंदिर मोहल्ले के निवासी वीर बहादुर गुरुम के पुत्र छोटू गुरुम के रूप में कराई। अब यह पता किया जा रहा है कि, यह विदेशी शराब यहां कहां से और कैसे लाई गई। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों के ऊपर उत्पाद अधिनियम तथा मध्य निषेध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications