Pooja Verma: महिला दारोगा पूजा वर्मा को रील्स का चस्का, इंस्टा पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स, अब गिरेगी गाज

Bihar SI Pooja Verma: सोशल मीडिया के इस जमाने में हर तीसरा आदमी रील्स बनाने में बिजी है। ऐसी ही एक बिहार पुलिस में महिला दरोगा इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जो कि मुंगेर की एसआई हैं।

पूजा इंस्टाग्राम पर पुलिस की वर्दी में हथियारों के साथ अपनी वीडियोज अपलोड करती हैं, जिसके बाद जल्द ही उन पर गाज गिर सकती है।

Bihar SI Pooja Verma

पद भूलीं, महिला दारोगा का रील्स का नशा!

इंस्टाग्राम पर रिल्स का नशा आजकल लोगों पर जमकर चढ़ा हुआ है। लोग अपने पद और उसकी गरीमा को भूलकर रिल्स पर रिल्स अपलोड किए जा रहे हैं। ऐसे ही अब मुंगेर की महिला एसआई का थाने में ऑन ड्यूटी वर्दी में रिल्स बनाने का मामला जमकर चर्चाओं में आ गया है।

6 लाख से ज्यादा इंस्टा फॉलोवर्स

बरियारपुर थाने पोस्टेड पूजा वर्मा की इंस्टाग्राम आईडी पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। पूजा वर्मा की हर पोस्ट पर लाखों में व्यूज आते हैं। ऐसे में अब सरकारी हथियार के साथ और थाने में रील्स बनाने पर एसआई पूजा वर्मा की परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि मुंगेर एसपी ने इस पूरे प्रकरण के लिए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

अपने सारे पोस्ट किए डिलीट

बता दें कि पूजा वर्मा 2021 बैच की दारोगा है। पुलिस की सेवा में आने से पहले पूजा को रील्स बनाने का शौक था, जो पुलिस अधिकारी बनने के बाद भी लगातार जारी है। हालांकि अब जब जांच की बात सामने आई तो महिला दारोगा ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए है।

आरोप सही पाए तो होगी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंगरे एसपी ने कहा कि रील्स बनाने के मामले में जानकारी मिली है। इस पूरे मामले में जांच की जाएगी। जिसके बाद आरोप अगर सही पाए जाते हैं तो महिला दारोगा पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एसपी पुलिस ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने पर भी हिदायत दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+