एक बार फिर खाकी हुई शर्मसार! पति को ढूंढते हुए पहुंची महिला, दारोगा और मुखिया ने बंधक बनाकर किया ग़लत काम
Bihar Police की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं, बिहार के किशनगंज से एक बार फिर खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

Bihar Police की कार्यशैली सवालों के घेरे में तो रहती ही है, वहीं अब वर्दी पर दाग़ लगने की खबर भी मिलने लगी है। ताजा मामला बिहार के किशनगंज जिले का है, जहां एक महिला ने दारोगा पर ग़लत काम करने का आरोप लगाया है।
Recommended Video
महिला का आरोप है कि बंधक बनाकर 8 दिनों तक दारोगा ने मुखिया के साथ मिलकर उसके साथ ग़लत काम किया। इतना ही नहीं उसके पति से 2 लाख रुपये रंगदारी भी वसूली। मिली जानकारी के मुताबिक पति को ढूंढते हुए महिला अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश) से टेढ़ागाछ (किशनगंज, बिहार) पहुंची थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी थानेदार नीरज कुमार निराला और मुखिया मनोज कुमार यादव फरार है। FIR के मुताबिक महिला पति को ढूंढते हुए टेढ़ागाछ थाना प्रभारी (किशनगंज) नीरज कुमार निराला के पास पहुंची। दारोगा ने उसके पति को ढूंढने का भरोसा देते हुए झांसे में लेकर अपने आवास पर ले गया।
नीरज कुमार निराला (दारोगा) ने मनोज यादव (मुखिया, डाक पोखर) को अपने आवास पर बुलाया और ग़लत काम किया। महिला के साथ गलत काम करने का सिलसिला 8 दिनों तक जारी रहा, वहीं शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही बतर्न और कपड़े भी धुलवाए। महिला को चुप रहने के लिए दोनों आरोपी लगातार धमका रहे थे।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज़ में उसके पति से 2 लाख रुपये की रंगदारी भी वसूली गई है। पैसे लेने के बाद दारोगा ने ट्रेन से उत्तर प्रदेश भेज दिया। महिला ने डॉ. इनामुल हक मेंगनू (किशनगंज एसपी) के पास मामले की शिकायत की।
महिला द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप पर किशनगंज एसपी इनामुल हक ने जांच बैठाई, जो कि सही पाए गए। दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मुखिया और दारोगा की गिरफ्तारी के निर्देश भी दिया है। SIT का गठन किया करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, दुष्कर्म सहित कई दूसरे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications