Bihar News: 15-16 August को खास निगरानी डीजे बैन, हर आयोजन पर पैनी नजर, जान लीजिए पुलिस का फरमान

Bihar News: आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), चेहल्लुम (16 अगस्त) और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। तीनों त्योहारों के बीच एक दिन के अंतराल के चलते राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है।
खुफिया तंत्र को एक्टिव मोड में लाकर हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आदेश स्पष्ट है-कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी कोशिश पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होगी।

खास इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल
एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने बताया कि चेहल्लुम को देखते हुए मुस्लिम बहुल इलाकों को चिह्नित किया गया है। इन इलाकों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए एसपी, डीएम और दंडाधिकारियों के साथ बैठकों का आयोजन किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी तरह का विवाद न हो।

Bihar Police

ताजिया जुलूस की होगी वीडियोग्राफी
चेहल्लुम के अवसर पर कई स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाले जाते हैं। पंकज दराद ने स्पष्ट किया, "ऐसे सभी जुलूस की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत सबूत के आधार पर कार्रवाई की जा सके।" इसके लिए शांति समितियों के साथ बैठक कर आपसी समझ और सहयोग पर जोर दिया गया है।

डीजे पर सख्त प्रतिबंध
चेहल्लुम को मातम का पर्व बताते हुए बिहार पुलिस ने डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। एडीजी दराद ने चेतावनी दी कि"अगर किसी ने डीजे बजाया तो सीधे कार्रवाई होगी।" पुलिस का कहना है कि धार्मिक भावना को आहत करने या माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और सीसीए (Crime Control Act) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर
पुलिस ने कहा कि असामाजिक तत्वों और शरारती लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए खुफिया विभाग, कंट्रोल रूम और जिला पुलिस मिलकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बल की कोई कमी नहीं
बिहार पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। वर्तमान में पुलिस के पास, 8,000 से अधिक ट्रेनी रिक्रूट, सैप की 40 कंपनियां, 12 अतिरिक्त डीजी रिजर्व, सीआरपीएफ की 7 कंपनियां मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा।

प्रशासन का संदेश
पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के माहौल में मनाएं। किसी भी अफवाह या उकसावे में न आएं और किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+