VIDEO: गया में एनआरआई दम्पत्ति का पुलिसकर्मियों ने छीना फोन, की गाली-गलौज

गया। गया जिले के बोधगया प्रखंड के बकरौर गाँव मे स्थित प्रेमा मेटा चैरिटेबल ट्रस्ट के संथापक, एनआरआई दम्पति अनूप कुमार और उनकी जैपनीज पत्नी यूको के साथ पुलिस द्वारा बेवजह प्रताड़ित करने और मोबाइल छीनकर गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पीड़ित विदेशी दम्पति ने डीएसपी से लेकर एसएसपी और डीएम तक सुरक्षा की गुहार लगाई है और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी के छुट्टी में होने की वजह से इस मामले में अभी तक पुलिस के उच्चाधिकारियों की कार्रवाई नहीं हो पाई है।

bihar police harrassed the NRI married couple watch video

जैपनीज एनआरआई दंपति ने पूरे घटना क्रम की जानकारी मीडिया को दिया और जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की माँग की है। दरअसल कुछ दिन पूर्व विदेशी दम्पति के निजी स्कूल के पास बिजली का तार टूट कर गिर गया था जिसकी शिकायत बिजली विभाग से की गई थी लेकिन वो कुछ पैसों का डिमांड कर रहे थे जिसके बाद विदेशी दम्पति ने थाने पहुँचकर इसकी सूचना देने का प्रयास किया लेकिन थाना में इसकी सूचना नहीं ली गई और उल्टा पुलिसकर्मी आरोप लगा कर धमकाने लगे। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने पीड़ित को जब्त शराब के बदबूदार स्टोर रूम में बंद भी कर दिया और उसके नगद और मोबाइल भी छीन लिया और मारपीट की। वहीं उनकी पत्नी यूको को भी आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर दुर्व्यवहार किया गया जिसके बाद पीड़ित दम्पति ने सुरक्षा की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+