दुल्हन ने साड़ी हटाकर दिखाए बिहार पुलिस के दिए दर्दनाक जख्म

बिहार पुलिस ने मंडप से उठाकर दुल्हन को थाने में बुरी तरह से पीटा। जब दुल्हन ने अपने जख्म दिखाए तो यह मामला उजागर हुआ और हंगामा मच गया।

पटना। बिहार पुलिस की हैवानियत का एक मामला सामने आया है। पुलिसवाले शादी के मंडप में बैठी दुल्हन को गिरफ्तार कर थाने ले आए और फिर जमकर उसकी धुनाई कर दी गई। पुलिसवालों ने राइफल के कुन्दे से दुल्हन को इस तरह पीटा कि उसके प्राइवेट पार्ट पर भी जख्म लगे। इसके बाद उसे झूठे मुकदमे में फंसाते हुए जेल भेज दिया गया।

जख्म देखकर दुल्हन को भेजा अस्पताल

जख्म देखकर दुल्हन को भेजा अस्पताल

पुलिस की बर्बरता उस वक्त उजागर हो गई जब दुल्हन ने गंभीर चोट के निशान दिखाए। इसे देखकर जेल प्रशासन ने दुल्हन को जेल में रखने से इनकार कर दिया। फिर उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया। इस मामले की जानकारी जिले के एसपी विवेक कुमार को हुई और उन्होंने तुरंत थानेदार को सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं घायल दुल्हन और उसकी बहन को इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मंडप से दुल्हन को उठा ले गए पुलिसवाले

मंडप से दुल्हन को उठा ले गए पुलिसवाले

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के मैंठी गांव की रहने वाले कुनकुन सिंह के बेटे अभिनव की शादी जिले के ही गाय घाट गांव के पछियारी टोला के रहने वाले नंदकिशोर सिंह की बेटी जूली से की जा रही थी। तभी कुछ पुलिसवाले वहां पहुंचे और शादी को रोकने के लिए कहा फिर जबर्दस्ती दुल्हन और उसकी बहन को गिरफ्तार कर थाने ले आए। वहीं गांव वालों ने दुल्हन की गिरफ्तारी की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि शादी के लिए लड़के को किडनैप किया गया है इसलिए इसे गिरफ्तार किया जा रहा है।

थाने में दुल्हन को पुलिसवालों ने पीटा

थाने में दुल्हन को पुलिसवालों ने पीटा

थाने पहुंचने के बाद पुलिस वालों ने दुल्हन के साथ हैवानियत का नंगा नाच किया। बंदूक के कुंदे और लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया। हलांकि जेल जाते वक्त दुल्हन ने अपनी बेगुनाही की बात बताई पर पुलिसवाले के सामने कोई मानने को तैयार नहीं थे। मामला तब सामने आया जब जेल प्रशासन ने उसे जेल में रखने से इंकार करते हुए नज़दीकी अस्पताल भेज दिया तो शादी कर रहा दूल्हा दुल्हन को अपनाने पहुंचा और पुलिस वाले की हैवानियत की कहानी बतलाई।

दूल्हे ने कहा, मर्जी से हो रही थी शादी

दूल्हे ने कहा, मर्जी से हो रही थी शादी

शादी कर रहा दूल्हा अभिनव ने कहा कि यह शादी उसके मर्जी से हो रही थी पर पुलिसवाले खुद अपनी मर्जी से आवेदन लेकर वहां पहुंचे और दुल्हन समेत पूरे परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे थे। दूसरी तरफ शादी की कुछ तस्वीरें भी उसने दिखाई जिसे देख कर यह लग रहा है कि यहां शादी कोई जोर-जबर्दस्ती से नहीं हो रही थी और शादी में लड़का बिल्कुल खुश था। वहीं दुल्हन जूली और उसके परिवार वालों का कहना है कि यह शादी दोनों की मर्जी से हो रही है, पर पुलिसवाले सुनने को तैयार नहीं हुए। वर्दी के गुरूर में हैवान बने पुलिसवालों ने दुल्हन और उसकी बहन पर जुल्म किया। फिलहाल लड़की और उसकी बहन दोनों सदर अस्पताल में इलाज करा रही है जिसके प्राइवेट पार्ट पर काफी जख्म पहुंचा है।

दुल्हन ने सुनाई हैवानियत की कहानी

दुल्हन ने सुनाई हैवानियत की कहानी

अस्पताल में इलाज करा रही दुल्हन ने कहा कि थाने लाने के बाद पुलिसवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया। फिर कई पुलिसवाले लाठी-डंडे और बंदूक से मारपीट करने लगे। मैं उनके सामने रोती चीखती चिल्लाती रही पर किसी ने भी मेरी एक नहीं सुनी। जब उनका मन भर गया तो वह लोग मुझे कमरे में बंद कर चले गए। फिर सुबह जेल भेजने की तैयारी में लग गए। वहीं जेल जाने के बाद जेल प्रशासन के द्वारा जेल में नहीं रखा गया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+