Bihar Police News: कुख्यात वांछित अंतर्राज्यीय अपराधी रंजीत चौधरी गिरफ्तार, अपराधी पर था 2 लाख का इनाम

Bihar Police News: बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी रंजीत चौधरी को गिरफ़्तार किया गया। शनिवार 7 सितंबर को दो लाख का इनामी कुख्यात वांछित अपराधी रंजीत चौधरी (रंगदार और बालू माफिया) को पुलिस ने उत्तराखंड के ऋषिकेश से काबू किया। कुख्यात अपराधी बेलाउर थाना उदवंतनगर जिला भोजपुर का निवासी है।

अपराधी रंजीत चौधरी पर भोजपुर, पटना एवं झारखंड राज्य के पूर्वी सिंह भूम जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं पुलिस पर हमला के करीब 27 गंभीर कांड दर्ज है। इसके विरूद्ध बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा दो लाख रूपये का इनाम घोषित था।

a reward of Rs 2 lakh on the criminal bihar

पटना एवं भोजपुर जिला के बालू ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने एवं भय का माहौल पैदा करने के मकसद से रंजीत अपने अन्य सहयोगियों के साथ दिनांक 06.11.23 को पटना जिला के रानीतालाब थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव निवासी बालू ठेकेदार देवराज की हत्या मामले में शामिल रहा है।

इस संबंध में रानीतालाब (पटना) थाना कांड संख्या 382/23, 06.11.23 धारा 302/34/120बी भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है। अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 21.10.23 को भोजपुर जिला में बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर बक्सर जिला के औद्योगिक थानान्तर्गत अर्जुनपुर गांव निवासी राकेश कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।

29.02.24 को रंजीत ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर आरा कोर्ट के गेट पर कांड के गवाह गोपाल चौधरी (बेलाउर थाना, उदवंतनगर निवासी) को गोली मार कर बुरी तरह से ज़ख्मी कर दिया था। इस बाबत नवादा थाना कांड संख्या 162/24, 29.02.24 धारा 341/342/307/120बी/34 भा.द.वि एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है।

रंजीत से से पूछताछ जारी है, वह पटना, भोजपुर तथा बक्सर जिला एवं आसपास के क्षेत्रों में अपना आतंक फैलाना चाहता था। कुख्यात अपराधी एवं बालू माफिया रंजीत चौधरी की गिरफ्तारी को लोग बिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+