Bihar PM Kisan Yojana Next Installment: 56 लाख किसानों की अटकी किस्त! क्या आपने बनवा ली अपनी 'फार्मर आईडी'?
Bihar PM Kisan Yojana Next Installment: बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। राज्य के लाखों किसानों पर अगली किस्त रुकने का खतरा मंडरा रहा है।
बिहार के उन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) के तहत सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त करते हैं। केंद्र सरकार के नए नियमों के अनुसार, अब इस योजना का लाभ जारी रखने के लिए 'फार्मर आईडी' (Farmer ID) का होना अनिवार्य कर दिया गया है।

बिहार में इस अनिवार्य नियम के कारण करीब 56 लाख किसानों के खातों में अगली किस्त नहीं आने की आशंका जताई जा रही है।
फॉर्मर आईडी का क्या है पूरा मामला?
बिहार में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 85 लाख से अधिक है, लेकिन ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अब तक केवल 29 लाख किसानों की ही फार्मर आईडी बन पाई है। हालांकि, राज्य के 65 लाख किसानों ने अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर लिया है, लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना विशिष्ट 'फार्मर आईडी' के अब पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Bihar PM Kisan Yojana: क्यों अटक रही है करोड़ों किसानों की आईडी?
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह के अनुसार, फार्मर आईडी बनाने में सबसे बड़ी बाधा जमीन के मालिकाना हक का स्पष्ट न होना है। बिहार में आज भी बड़ी संख्या में खेती योग्य जमीन दादा-परदादा या पूर्वजों के नाम पर दर्ज है।चूंकि फार्मर आईडी का आधार किसान के भूमि संबंधी विवरण (Land Records) हैं, इसलिए खेती कर रहे किसानों के नाम पर रिकॉर्ड न होने के कारण उनकी आईडी जेनरेट नहीं हो पा रही है।
'एग्री स्टैक' योजना और फार्मर आईडी का महत्व
बिहार सरकार 'एग्री स्टैक' योजना के तहत राज्य के सभी 44,500 गाँवों में कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि सेवाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। फार्मर आईडी बनने से खाद, बीज, सब्सिडी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी बिचौलिए के किसानों तक पहुँच सकेगा।
किसानों की आईडी बनाने के लिए जनवरी में दो बार विशेष अभियान चलाए गए। लेकिन 9 दिनों के इस सघन प्रयास के बावजूद लक्ष्य और उपलब्धि के बीच एक बड़ा अंतर (56 लाख) रह गया है। सरकार ने अब संकेत दिए हैं कि जल्द ही एक और विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि छूटे हुए लाभार्थियों को जोड़ा जा सके।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए अब किसका होना अनिवार्य है?
- राशन कार्ड
- फार्मर आईडी (सही उत्तर)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
किसानों के लिए जरूरी सलाह
यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो तुरंत अपने क्षेत्रीय कृषि समन्वयक (Agriculture Coordinator) या किसान सलाहकार से संपर्क करें। अपने भूमि संबंधी दस्तावेजों को अपडेट करवाएं ताकि आपकी फार्मर आईडी समय रहते बनाई जा सके और आपकी अगली किस्त न रुके।












Click it and Unblock the Notifications