Bihar Phase 1 Voting: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने डाला वोट, जनता से की विकास के नाम पर मतदान की अपील
Bihar Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग जारी है। इस फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। कई सेलिब्रिटी और चर्चित चेहरे भी अपने क्षेत्र में मतदान के लिए पहुंचे। भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सबको लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर वोट किया है।
पहले फेज की वोटिंग के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही कई इलाकों में लोग लाइन में लगकर वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। भोजपुर जिले में आज भोजपुरी फिल्म स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद स्टार सिंगर ने कहा, 'मैंने विकास के लिए वोट किया है। बिहार के हर मतदाता से अपील है कि आप भी अपने घरों से बाहर निकलें और विकास के लिए वोट करें।'

Pawan Singh ने भोजपुर में डाला वोट
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की चुनाव से पहले ही बीजेपी में वापसी हुई है। पहले उनके काराकट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। उनकी पत्नी ज्योति सिंह जरूर निर्दलीय उम्मीदवार हैं। उन्होंने मतदान के बाद जनता से अपील करते हुए कहा कि सबको बिहार के विकास के लिए मतदान करना चाहिए।
पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं और उन्हें प्रदेश में पावर स्टार का भी दर्जा मिला हुआ है। मतदान केंद्र पर पहुंचे पवन सिंह ने आम जनता के साथ सेल्फी भी ली और लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने की प्रेरणा दी।
यह भी पढ़ें: Pawan Singh का बड़ा धमाका, बिहार चुनाव से 24 घंटे पहले रिलीज किया ये गाना, मिले इतने व्यूज
Bihar Phase 1 Voting: पहले फेज में 121 सीटों पर मतदान
- पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें औरंगाबाद, गया, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, जहानाबाद और नवादा, सहरसा, दरभंगा समेत कई जिले शामिल हैं।
- बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर 2025 को हो रहा है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहले फेज में करीब 3 करोड़ से ज्यादा मतदाता 121 विधानसभा सीटों पर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं।
- पहले फेज में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज चेहरों की सीट पर वोटिंग हो रही है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल और लोक गायिका मैथिली ठाकुर की सीट पर भी मतदान चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: NDA में CM चेहरे का सस्पेंस खत्म! सम्राट चौधरी ने वोट डालने के बाद किया सबसे बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications