किन्नर से की शादी और साथ बिताए कुछ दिन अब पहचानने से इनकार कर रहा है पति

पटना। बिहार राज्य महिला आयोग के पास हैरान कर देने वाला मामला पहुंचा है, जहां एक ट्रांसजेंडर ने युवक पर आरोप लगाया है कि पहले युवक ने उसके साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और अब पहचानने से इनकार कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि वह अपने परिवार को खत्म कर खुद सुसाइड कर लेगा और आरोप उस पर लगा देगा।

महिला आयोग पहुंची किन्नर

महिला आयोग पहुंची किन्नर

जब युवक ने पीड़ित ट्रांसजेंडर को पत्नी के तौर पर नहीं स्वीकार किया तो वह बिहार राज्य महिला आयोग पहुंची हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार राज्य महिला आयोग में पति द्वारा स्वीकार नहीं किये जाने पर न्याय की उम्मीद में एक ट्रांसजेंडर ने आवेदन किया है। पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी साल 2019 में 25 मार्च को पूरे रीति-रिवाज के साथ भोजपुर जिले में स्थित बखोरापुरवाली काली मंदिर में हुई थी।

युवक ने पहचानने से किया इनकार

युवक ने पहचानने से किया इनकार

लड़के को इस बात की जानकारी थी कि वह एक ट्रांसजेंडर है। इसके बावजूद उसने शादी की। शादी के कुछ दिनों तक वे दोनों खुशी-खुशी रहे। शादी के कुछ दिनों के बाद दोनों अपने-अपने काम के सिलसिले में अलग रहने लगे। पीड़ित ट्रांसजेंडर जब भी उसको फोन करती तो वह फोन नहीं उठाता था। बात नहीं होने पर जब उसने किसी दूसरे से फोन करवाया तो युवक ने कहा कि दोबारा कॉल किया तो खुद को और अपने परिवार को मार डालूंगा और सारा इल्जाम तुम लोगों पर डाल दूंगा।

खुदकुशी करने की धमकी दे रहा है युवक

खुदकुशी करने की धमकी दे रहा है युवक

पीड़ित ट्रांसजेंडर ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए और पति से जवाब चाहिए कि आखिर वे मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। आयोग के सामने ट्रांसजेंडर ने मंदिर में शादी किए जाने की सबूत के साथ-साथ मुलाकात की तस्वीरें और मंदिर का मैरेज सर्टिफिकेट भी दिखाया। आवेदिका की बात सुनने के बाद ट्रांसजेंडर के पति विकास कुमार ने कहा कि आवेदिका उस पर गलत आरोप लगा रही है। मैं इसे नहीं जानता हूं। साक्ष्य के तौर पर उसने जो कुछ भी दिया है इसकी जानकारी उसे नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+