पटना रेलवे स्टेशन पर बम रखे जाने की खबरों से मची अफरातफरी, जांच जारी

Patna Junction bomb News

Patna Junction News: बिहार की राजधानी पटना जंक्शन पर बम रखे जाने की खबर से अफरातफरी मच गई। बम रखे जाने की खबर से पटना रेलवे स्टेशन पर लोग दहशत में आए गए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी हाई अलर्ट पर आ गए हैं। पुलिस की एक टीम हरकत में आ गई। उन्होंने तलाशी अभियान और जांच शुरू की। पुलिस और रेलवे पुलिस सभी अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशन पर खोजी कुत्तों की मदद से भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की शाम जीआरपी को किसी अनजान शख्स ने फोन कॉल किया और पटना स्टेशन पर बम रखे जाने की धमकी दी। जीआरपी ने फौरन इसकी सूचना रेलवे अधिकारी को दी। बम को खोजने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। सर्च अभियान चलाना गया लेकिन फिलहाल कोई बम बरामद नहीं हुआ है।

हालांकि पटना रेलवे जंक्शन के थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बम ना होने की बात कही है। पटना रेलवे जंक्शन के थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने कहा, 'हमें कोई बम मिलने की सूचना नहीं मिली है। हम विशेष जांच भी कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+