बिहार: पटना में दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और पिलाया पेशाब,1500 के कर्ज के लिए पार की हदें

Bihar Patna Dalit woman News: बिहार के पटना में फिर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की रात एक पिता और बेटे ने एक दलित महिला को कथित तौर पर पहले निर्वस्त्र किया, फिर बेरहमी से पीटा और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। ये सब सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि महिला 1500 रुपये का कर्ज सूद समेत नहीं चुका पा रही थी।

दलित महिला से 1500 रुपये का कर्ज चुकाने के बावजूद आरोपी अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। जिसे देने से महिला ने मना कर दिया था। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

Bihar Patna Dalit woman News

पटना पुलिस ने क्या कहा?

पटना पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशू और चार अन्य साथी शनिवार रात करीब 10 बजे दलित महिला के घर गए और उसे जबरन अपने घर में ले आए। जिसके बाद सबने मिलकर बेरहमी से महिला पर हमला किया, उसके कपड़े उतार दिए और लाठियों से बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद प्रमोद सिंह ने अपने बेटे को महिला के मुंह में पेशाब करने को कहा।

पीड़ित महिला ने इस संबंध में गांव के प्रमोद कुमार सिंह उसके बेटे पीयूष कुमार समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ खुसरूपुर थाने प्राथमिक की दर्ज कराई है।

इस घटना से इलाके में अशांति फैल गई है। पीड़ित परिवार और दलित समुदाय ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।

महिला ने पुलिस पहले भी दी थी धमकी की जानकारी!

हालांकि, पीड़ित दलित महिला वहां से भागने में सफल रही और अपने घर लौट आई। शिकायत के मुताबिक, महिला ने कुछ महीने पहले प्रमोद सिंह से ब्याज पर 1500 रुपये उधार लिए थे और ब्याज सहित पैसे वापस कर दिए थे। फिर भी, आरोपी उससे और पैसे की मांग करता रहा, जिसे उसने देने से इनकार कर दिया।

प्रमोद ने महिला को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसने उन्हें और पैसे नहीं दिए तो वे उसे पूरे गांव में नग्न अवस्था में घुमाएगा। आरोप है कि महिला ने पहले भी पुलिस को धमकियों के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+