Bihar Opinion Poll: बिहार में किसका बजेगा डंका? तेजस्वी, नीतीश या PK भी रेस में–सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे!

Bihar Opinion Poll 2025: बिहार में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। चुनावी जंग शुरू होने से पहले ही नेता अपने-अपने तरकश से तीर निकाल चुके हैं। एक तरफ महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं, जो नीतीश कुमार के 20 साल के राज को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं -बेरोजगारी से लेकर भ्रष्टाचार तक हर मुद्दे को उछाल रहे हैं। दूसरी ओर एनडीए है, जो 'जंगलराज' का भय दिखाकर जनता को पुराने दौर की याद दिला रहा है। लेकिन इस बार मुकाबला सिर्फ दो ध्रुवों के बीच नहीं है। तीसरा मोर्चा भी पूरी ताकत से उभर रहा है -रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) मैदान में उतर चुके हैं और खुद को 'बिहार के लिए नया विकल्प' बताकर चुनावी फिजा को नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता भरोसा पुराने अनुभवों पर जताती है या नए वादों पर दांव खेलती है। इसी सियासी घमासान के बीच C-Voter ने जून के तीसरे हफ्ते में बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, इस पर ताजा सर्वे किया है। ये सर्वे फरवरी से अब तक चौथी बार किया गया है, जिसमें बिहार की राजनीति के बड़े चेहरों की लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर-नीचे होता दिख रहा है।

Bihar Opinion Poll 2025

🔴 Bihar Chunav 2025 Survey: कौन है जनता की पहली पसंद?

  • C-Voter के इस सर्वे में तेजस्वी यादव अब भी सबसे आगे हैं। उन्हें 34.6% लोग अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।हालांकि फरवरी में उन्हें 40.6% समर्थन मिला था, यानी उनकी लोकप्रियता में 6% की गिरावट दर्ज की गई है।
  • दूसरे नंबर पर बड़ी छलांग लगाते हुए आए हैं प्रशांत किशोर (PK)। इस बार उन्हें 18.4% लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
  • फरवरी में यह आंकड़ा सिर्फ 14.9% था, यानी चार महीनों में लगभग 4% की बढ़त है।
  • तीसरे नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिन्हें सिर्फ 17.4% लोग ही अगली बार मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। फरवरी में नीतीश को 18.4%, अप्रैल में 15.4%, जून के पहले हफ्ते में फिर से 18.4%, और अब गिरकर 17.4% मिला है।

🔴 अन्य चेहरे -चिराग पासवान और सम्राट चौधरी है

  • चिराग पासवान को 9.9% लोगों ने पसंदीदा सीएम चेहरा बताया है।
  • सम्राट चौधरी, जो राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं, उन्हें 9.6% वोट मिले हैं।

🔴 क्या प्रशांत किशोर बन सकते हैं किंगमेकर या किंग?

प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने न सिर्फ खुद को एक विकल्प के रूप में स्थापित किया है, बल्कि नीतीश कुमार को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अगर उनका ग्राफ इसी रफ्तार से बढ़ा, तो आने वाले महीनों में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

आजतक टीवी पर जारी किए गए सीवोटर सर्वे के मुकाबिक जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (PK) बहुत तेजी से लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए अब उन्हें नीतीश कुमार से भी ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं।

फरवरी से जून के तीसरे हफ्ते तक उनके समर्थन में लगभग 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। फरवरी में 14.9% लोगों ने उन्हें पहली पसंद बताया था। अप्रैल में यह आंकड़ा बढ़कर 17.2% हो गया। जून के पहले हफ्ते में थोड़ी गिरावट आई और यह 16.4% रहा। लेकिन जून के तीसरे हफ्ते में फिर से बढ़कर यह आंकड़ा 18.2% हो गया है। यानी कुछ ही महीनों में प्रशांत किशोर ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और अब वह मुख्यमंत्री की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

बिहार की राजनीति में इस बार मुकाबला सिर्फ NDA और महागठबंधन तक सीमित नहीं रहा। PK की एंट्री ने समीकरण बदल दिए हैं। अब देखना होगा कि जनता किसे अपना अगला मुख्यमंत्री चुनती है -अनुभव वाले नीतीश, युवा चेहरे तेजस्वी या रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+