Bihar Opinion Poll 2025: क्या मोदी के नाम पर फिर NDA की बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे!
Bihar Election Opinion Poll 2025 Hindi: बिहार में चुनावी रण की बिगुल बज चुकी है। तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी माहौल अब पूरी तरह गर्म है। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को तय होगा कि सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है। लेकिन उससे पहले MATRIZE-IANS के ताजा ओपिनियन पोल ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। सर्वे के नतीजों ने बता दिया है कि मुकाबला दिलचस्प तो है, मगर फिलहाल NDA की पकड़ मजबूत दिख रही है।
इस ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं कि बिहार में NDA की स्थिति मजबूत है और मोदी फैक्टर अब भी असरदार है। नीतीश कुमार की लोकप्रियता बरकरार है, लेकिन प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव दोनों की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। आइए जानते हैं कि क्या पीएम मोदी अभी भी बिहार में विनिंग फैक्टर हैं।

🔹 क्या PM मोदी अब भी हैं विनिंग फैक्टर?
इस ओपिनियन पोल में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या नरेंद्र मोदी अब भी बिहार में विनिंग फैक्टर हैं? सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं, 57 फीसदी लोगों ने कहा है कि पीएम मोदी का असर इस चुनाव में होगा। 8 फीसदी लोगों का कहना है कि उनका असर बहुत कम होगा। वहीं 12 फीसदी लोगों का कहना है कि कोई असर नहीं होगा।
▪️बहुत असर: 57%
▪️थोड़ा असर: 8%
▪️कोई असर नहीं: 21%
▪️कह नहीं सकते: 14%
इससे साफ है कि बिहार में बीजेपी को अभी भी मोदी फैक्टर का सीधा फायदा मिल रहा है। जनता के बड़े हिस्से का कहना है कि वोट चाहे स्थानीय नेता के लिए पड़े, लेकिन दिल में मोदी ही हैं।
🔹 किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज?
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में इस बार NDA (JDU+BJP) को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन (RJD+Congress) को 70 से 85 सीटों तक और अन्य दलों को 9 से 12 सीटें मिल सकती हैं।
वोट शेयर, NDA: 49%, महागठबंधन: 36%, अन्य: 15%। अगर आज मतदान हो जाए, तो नीतीश-मोदी की जोड़ी सत्ता में वापसी करती दिखती है।
🔹 CM की कुर्सी पर किसकी दावेदारी मजबूत?
'कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?' इस सवाल पर जनता का रुझान साफ झलकता है-
- नीतीश कुमार - 42%
- तेजस्वी यादव - 15%
- प्रशांत किशोर - 9%
- चिराग पासवान - 8%
- सम्राट चौधरी - 3%
- अन्य - 23%
स्पष्ट है कि नीतीश कुमार अब भी जनता की पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि पहली बार मैदान में उतरे प्रशांत किशोर ने 9% लोगों के दिल जीत लिए हैं, जो किसी नए चेहरे के लिए बड़ी बात है।
🔹 जनता नीतीश सरकार से कितनी खुश?
राज्य की मौजूदा नीतीश सरकार को लेकर मिली-जुली राय सामने आई है-
- बहुत संतुष्ट - 42%
- संतुष्ट - 31%
- असंतुष्ट - 23%
- कह नहीं सकते - 4%
इससे पता चलता है कि जनता नीतीश के कामकाज को लेकर पूरी तरह नाराज नहीं, लेकिन पूरी तरह खुश भी नहीं है।
🔹 प्रशांत किशोर बने नया फैक्टर
इस ओपिनियन पोल की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि प्रशांत किशोर (PK) ने तीसरे विकल्प के रूप में जगह बना ली है। 9% लोग उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। अगर यह समर्थन वोटों में तब्दील होता है, तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।
मोदी मैजिक अभी भी कायम, लेकिन मुकाबला दिलचस्प
कुल मिलाकर इस ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं कि बिहार में NDA की स्थिति मजबूत है और मोदी फैक्टर अब भी असरदार है। नीतीश कुमार की लोकप्रियता बरकरार है, लेकिन प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव दोनों की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। अब देखना यह होगा कि 14 नवंबर को जनता किसे बिहार का नया नेता चुनती है - नीतीश की स्थिरता, तेजस्वी की युवाशक्ति या प्रशांत किशोर का नया विजन।
-
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?












Click it and Unblock the Notifications