Bihar News: महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन, इन देशों से पहुंचेंगी टीमें, DGP ने की बैठक

Hockey Asian Champions Trophy 2024: बिहार के राजगीर में इस बार महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार ट्राफी टूर (Trophy Tour) को हरी झंडी दिखायेंगे।

देश के विभिन्न प्रदेशों में भ्रमण के अलावा 20 अक्टूबर 2024 से 09 नवंबर 2024 तक बिहार के विभिन्न जिलों में Trophy Tour का आयोजन किया जायेगा। हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन और समापन के लिए हाई पॉवर कमेटी (High Power committee) का गठन किया गया है।

Bihar News Womens Hockey Asian Champions Trophy 2024 foreign countries team will also come

इस कमेटी में मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार और विकास आयुक्त, बिहार शामिल हैं। इस बाबत हाल ही में बिहार पुलिस मुख्यालय में आलोक राज, (पुलिस महानिदेशक, बिहार) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। राजगीर में प्रस्तावित हॉकी एशियाई चैन्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन के संदर्भ में बैठक की गई।

बैठक में विभिन्न ऐजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा की गई, वहीं पदाधिकारियों की भूमिका और ज़िम्मेदारियों को पूरा करने के बाबत समीक्षा की गयी। बैठक में जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) शामिल हुए।

इन सबके अलावा एम.आर. नायक, अपर पुलिस महानिदेशक (बि.वि.स.पु.), आर. शंकरण, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना (अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर) ने भी बैठक में शिरकत की और विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की।

आपको बता दें कि इस बार हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन बिहार के राजगीर में किया जा रहा है, जिसनें भारत सहित 06 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं जापान शामिल है।

हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन 11 नबंवर से 20 नबंवर तक किया जाएगा। भारतीय टीम 4 नवम्बर को ही बिहार आ जायेंगी तथा राजगीर में खेल अभ्यास करेंगी। अन्य टीमें 8 नवम्बर को बिहार पहुंचेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+