हथियारबंद लुटेरों से भिड़ गईं Bihar की दो महिला कांस्टेबल, जान दांव पर लगाकर बैंक लूट को कर दिया फेल

बिहार के हाजीपुर में दो बहादुर महिला पुलिस कांस्टेबल की वजह से सरकारी बैंक लुटने से बच गया। दरअसल, तीन हथियार बंद बदमाश बैंक लूटने के इरादे से बैंक में घुसे थे, लेकिन दोनों महिला सिपाहियों ने उन्हें खदेड़ दिया।

Bihar News

Bihar News: बिहार के हाजीपुर जिले में बैंक लूटने आए हथियारबंद बदमाशों से दो महिला पुलिस कांस्टेबल भिड़ गईं। इस दौरान महिला पुलिस कांस्टेबलों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों को खदेड़ दिया। महिला सिपाहियों के हौसलों के आगे बदमाश भी हार गए और वहां से भाग खड़े हुए। तो वहीं, अब इन दोनों जांबाज महिला पुलिसकर्मियों की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है।

बंदूक की नौंक पर लोगों की बोलती बंद हो जाती है, लेकिन इन दोनों महिला कांस्टेबलों ने ना सिर्फ बैंक लूटने आए बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए, बल्कि उन्हें वहां से खदेड़ भी दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज को बिहार पुलिस ने भी अपने आधिकारी ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

बैंक लूट की यह घटना हाजीपुर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार ग्रामीण बैंक में रोज की तरह काम चल रहा था। सुबह 11 बजे के आसपा बैंक में हथियारबंद तीन बदमाश घुसे आए। लुटेरों के बैंक में दाखिल होते ही महिला सिपाहियों ने उन्हें रोक और पूछताछ की। इस दौरान बदमाशों ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दोनों महिला कांस्टेबल जूही और शांति कुमार के ऊपर बंदूक तान दी।

इस पर महिला सिपाहियों शांति और जूही ने भी अपनी SLR राइफल लुटेरों के ऊपर तान दी। जिसके बाद लुटेरों और महिला सिपाहियों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान लुटेरों ने महिला सिपाहियों से SLR छीनने की कोशिश की। लेकिन दोनों महिला सिपाहियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना डटकर मुकाबला किया। इसके बाद लुटेरे उलटे पैर बैंक से भाग गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द बाजी में लुटेरे अपनी बाइक भी बैंक के बाहर छोड़ गए।

महिला कांस्टेबल जूही की मानें तो उन्हें तीनों को रोककर पूछताछ की थी। जब उनसे पासबुक दिखाने के लिए कहा तो वो पासबुक नहीं दिखा पाए और सीधे पिस्टल निकल ली। जिसके बाद हमने भी अपनी बंदूके उनपर तान दी तो तीनों ने हमसे बंदूक छीनने की कोशिश भी की। इस दौरान हाथापाई भी हुई। इस हाथापाई में महिला सिपाही को चोट भी आई है। इन महिला सिपाहियों का हौसला देख लुटेरे जिस बाइक से बैंक लूटने पहुंचे थे, वे बाइक को छोड़ पैदल ही भाग निकले।

इसके बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल कर रहे हैं। महिला सिपाही शांति कुमारी ने इस पूरी घटना पर कहा कि हमने उनसे खूब लड़ने प्रयास किया कि चाहे जो हो जाए हम तुमको बैंक लूटने नहीं देंगे और ना ही अपने हथियार छीनने देंगे। हमारी साथी पर भी राइफल तानी थी, वो डरकर भाग गए। वो तीन लोग थे।

Recommended Video

    वैशाली: बैंक लूटने आए थे तीन नकाबपोश, अपनी जान पर खेल गईं दो महिला सिपाही

    SP ने की इनाम देने की घोषणा
    दोनों महिला सिपाहियों की बहादुरी को देखते हुए वैशाली जिले के एसपी मनीष ने इनाम देने की घोषणा की है। तो वहीं, बदमाशों का डटकर मुकाबला करने वाली दोनों जाबांज महिला सिपाही बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली हैं। खासबात यह है कि ये दोनों लड़किया उसी गांव की हैं, जहां से निकलकर नीतीश कुमार सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे और बिहार के मुख्यमंत्री बने।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+