चमत्कार! महिला और उसके 2 बच्चों के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, खरोंच तक नहीं आई
'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'...यानी कि जिसके सिर पर ऊपर वाले का हाथ हो तो, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। बिहार के रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने इस कहावत की याद दिला दी। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक महिला और उसके दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
प्लेटफॉर्म पर लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रेन स्टेशन से गुजर रही होती है, तो मां पटरियों पर अपने बच्चों की रक्षा के लिए कूद पडी। बच्चों को बचाते हुए महिला ने अपने नीचे बच्चों को छिपा लिया और ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। अधिकारियों ने बताया कि तीनों बिना किसी खरोंच के बच गए। बाल-बाल बची जान...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और उसके बच्चे अपने परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ने के लिए बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। एक बड़ा ग्रुप ट्रेन में चढ़ने लगा और चढ़ने की होड़ में तीनों को प्लेटफॉर्म से धक्का लग गया और वे पटरियों पर गिर पड़े। ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के बाद परेशान यात्रियों द्वारा परिवार को बचाने के लिए चिल्लाने से अफरा-तफरी मच गई। घबराहट में, मां अपने बच्चों पर झुक गई, और उन्हें आने वाली स्थिति से बचाया।












Click it and Unblock the Notifications