Bihar News Today: बिहारशरीफ में आज अमित शाह का दौरा! सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, ट्रैफिक प्लान जारी

Bihar Election News Today, (25 October 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

Bihar News In Hindi Today

गृहमंत्री अमित शाह के आज, 25 अक्टूबर को होने वाले बिहारशरीफ दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक नियंत्रण योजना (Traffic Control Plan) लागू की है। श्रम कल्याण केंद्र मैदान में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की सुगमता बनाए रखने के लिए कई मुख्य मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
प्रशासन के आदेश के अनुसार, सुबह 8 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक बिहारशरीफ नगर क्षेत्र में तीन पहिया, चार पहिया और अन्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

  • भैंसासुर मोड़ से मामा भवन होते हुए श्रम कल्याण केंद्र तक का मार्ग बंद रहेगा।
  • दरगाह मोड़, टाउन थाना मोड़, करमचट्टी मोड़, इमामबाड़ा, बड़ा तालाब रोड की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
  • बड़ा बाग से डीएम ऑफिस मोड़ तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोका गया है।
  • राजगीर और गिरियक की ओर से आने वाले वाहन केवल कारगिल चौक तक ही आ सकेंगे।
  • शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग (barricading) की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
यातायात को सुचारू रखने के लिए छोटे और बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं:

  • छोटे वाहनों का प्रवेश एवं निकास - 17 नंबर सोहसराय, गिरियक, बरबीघा बस स्टैंड, और कारगिल बस स्टैंड से होगा।
  • पटना जाने वाले वाहन - 17 नंबर से होकर नवादा या राजगीर मार्ग से गुजरेंगे।
  • फुलवारी-दीपनगर की ओर से आने वाले वाहन - पुलपर-नालंदा रोड से संचालित होंगे।
  • कहलगांव-पवापुरी की ओर से आने वाले वाहन - सूरसराय व गोनपुर मार्ग से प्रवेश करेंगे।
  • मालसराय बस स्टैंड से मामा भवन मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
  • देवीस्थान बस स्टैंड की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • पटना की ओर से आने-जाने वाले वाहन केवल फुलवारी एवं नवादा मार्ग से चलेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+