Bihar Latest News, 14 July: पीएम मोदी के दौरे से पहले पूर्वी चंपारण में सुरक्षा चाक-चौबंद
Bihar Hindi News Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 14 जुलाई को राज्य में क्या-क्या होने वाला है।
पीएम मोदी के दौरे से पहले पूर्वी चंपारण में सुरक्षा चाक-चौबंद
पूर्वी चंपारण में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान में कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का काम जारी है, जबकि मौके पर एक अस्थायी थाना भी स्थापित कर दिया गया है।

12 कंपनी अर्धसैनिक बल और करीब 7,000 पुलिसकर्मी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 12 कंपनी अर्धसैनिक बल और करीब 7,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 14 जुलाई को पूरा गांधी मैदान एसपीजी (SPG) के हवाले कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को यातायात व विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
राहुल गांधी कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर करेंगे समीक्षा
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 14 जुलाई को बिहार चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ रणनीति की समीक्षा करेंगे। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और राज्य इकाई के प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर इंडिया ब्लॉक द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर भी चर्चा की जाएगी, जिसकी सुनवाई वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में चल रही है।
14 जुलाई को जारी होगी हेड टीचर्स की पोस्टिंग लिस्ट
शिक्षा विभाग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, 14 जुलाई को हेड टीचर की पोस्टिंग के लिए स्कूल आवंटन की सूची जारी हो सकती है। इस लिस्ट में एक साथ ब्लॉक और स्कूल दोनों की जानकारी दी जाएगी। विभाग ने पूरी सूची तैयार कर ली है और अब शिक्षकों को उनके स्थान की जानकारी मिलने का इंतजार है।
दरभंगा में 14 जुलाई को 'वार्तालाप मीडिया कार्यशाला का आयोजन
दरभंगा जिले के पत्रकारों के लिए 14 जुलाई को 'वार्तालाप - क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन PIB पटना द्वारा किया जा रहा है और इसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री जिबेश कुमार करेंगे।
- स्थान: होटल गार्सिया इंटरनेशनल, दरभंगा
- समय: सुबह 10:30 बजे
बिहार आइडिया फेस्टिवल में शामिल हों, बदलिए राज्य का भविष्य
14 जुलाई को पटना में बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जहां राज्य के 38 जिलों से 10,000+ इनोवेटिव आइडियाज़ एकत्र किए जाएंगे। चयनित विचारों को पहचान, मंच और सरकार की ओर से समर्थन मिलेगा। अपना आइडिया भेजें Bihar Idea Festival पोर्टल पर भेजें। WhatsApp या वेबसाइट के जरिए भी भेज सकते हैं। QR कोड स्कैन कर तुरंत सबमिट करें।
- तारीख: 14 जुलाई 2025
- स्थान: तृतीय तल्ला, कॉन्फ्रेंस रूम, विकास भवन, पटना












Click it and Unblock the Notifications