Bihar Latest News, 13 July: बिहार समाचार: मुजफ्फरपुर में निकलेगी महाकाल शाही पालकी शोभायात्रा
Bihar Hindi News Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 13 जुलाई को राज्य में क्या-क्या होने वाला है।
मुजफ्फरपुर में निकलेगी महाकाल शाही पालकी शोभायात्रा
महाकाल सेवा दल के बैनर तले 13 जुलाई को दोपहर 3 बजे से सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से एक भव्य शाही पालकी और झांकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा बाबा गरीबनाथ मंदिर तक जाएगी। मुख्य अतिथियों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी शामिल रहेंगे।

बिदुपुर में चौरसिया महासम्मेलन को लेकर जनसंपर्क अभियान
वैशाली जिले के बिदुपुर में राजद नेता और बिहार प्रदेश अध्यक्ष देवकुमार चौरसिया ने 13 जुलाई को पटना में होने वाले चौरसिया महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। यह सम्मेलन श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होगा।
प्रशांत किशोर की 'बिहार बदलाव सभा' की तैयारियां तेज
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ओर से 13 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बदलाव सभा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह कार्यक्रम बेलदौर में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में नया कोर्स शुरू, 13 जुलाई तक आवेदन
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) ने इस एकेडमिक सेशन से नया दो वर्षीय एकीकृत कोर्स बीलिब आइएससी - एमलिब आइएससी शुरू किया है। यह कोर्स लाइब्रेरी साइंस के क्षेत्र में छात्रों को स्नातक और परास्नातक की डिग्री एक साथ देगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 13 जुलाई तय की गई है।
बिहार में 13 जुलाई को गर्मी और हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग और एक्यूवेदर के अनुसार, 13 जुलाई को बिहार में मौसम बहुत गर्म और बादलों से घिरा रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 36°C जबकि रात का न्यूनतम तापमान 28°C तक रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications