Bihar Ki Taaja Khabar: बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आज SC में सुनवाई
Bihar Hindi News Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। चलिए देखीं, आज 10 जुलाई को बिहार में का-काहे के चर्चा बा।
बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट बिहार में भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के आदेश को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई करेगा।

जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, न्यायमूर्ति ए एम सिंघवी, न्यायमूर्ति गोपाल शंकरनारायणन और न्यायमूर्ति शादान फरासत ने ये याचिकाएँ प्रस्तुत कीं। उन्होंने अदालत से इसे तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आग्रह किया।
Bihar Weather Update: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के 11 जिलों के लिए 10 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ईस्ट चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर शामिल हैं। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
मंत्री रेनू देवी 10 जुलाई को सुनेंगी जनता की समस्याएं
भारतीय जनता पार्टी बिहार (BJP Bihar) की ओर से एक खास "सहयोग कार्यक्रम" का आयोजन 10 जुलाई, गुरुवार को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री रेनू देवी बिहारवासियों की समस्याएं सुनेंगी और उनके समाधान का प्रयास करेंगी।
- स्थान: प्रदेश कार्यालय, पटना
- समय: सुबह 11:00 बजे से
अगर आपके पास कोई समस्या या सुझाव है, तो यह मंत्री से संवाद करने का सीधा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications