Bihar News: बिहार में हो सकता है सियासी खेला, RJD-JDU को लेकर तेज़ हुई ये चर्चा
Bihar News, RJD-JDU Update: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र नीतीश कुमार विपक्षी एकता एकजुट रखने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने सीएम को उनके ही बयान से मात देने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार जो भी बयान दे रहे हैं, विपक्षी दल के नेता उसे ही मुद्दा बना ले रहे हैं।
मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार के भाजपा से दोस्ती वाले बयान पर प्रदेश में सियासी तूफ़ान आ गया था। मुद्दे पर सियासत इतनी गर्मा गई थी कि सीएम नीतीश कुमार को मीडिया के सामने सफ़ाई पेश करनी पड़ गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना बच्चा बताया। अब इस बाद को भी विपक्ष ने कैच करते हुए मुद्दा बना लिया है।

सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पिछली बार भी चुनाव तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा मानकर ही चुनावी मैदान में उतरे थे।
सीएम नीतीश कुमार और अखिलेश प्रसाद सिंह के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रदेश की जनता तय करेगी कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा। नीतीश कुमार की बात की अब कुछ भी अहमियत नहीं बची है। वह कुछ भी बोल रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने बिहार की सियासत को अलग ही रंग दे दिया। आरसीपी सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए भविष्यवाणी कर दी कि आने वाले वक्त में जदयू का राजद में विलय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए कुछ भी बयान दे सकते हैं।
आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार मोतिहारी में कुछ और पटना में कुछ बयान देते हैं। उनकी हालता मरता क्या नहीं करता वाली हो गई है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार के तेजस्वी यादव को अपना बच्चा बता दिया। उन्हें जब भी अपनी कुर्सी ख़तरे में दिखती है, वह ऐसी ही बयानबाज़ी करते हैं।
भविष्यवाणी करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू ख़त्म होने वाली है। आने वाले समय में नीतीश की पार्टी का अस्तित्व ही नहीं रहेगा। राजद में जदयू का विलय होने का संकेत खुद नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना बच्चा बताते हुए दे दिया। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को सबकुछ बता कर विलय के संकेत दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications