Bihar News: तेजस्वी ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज़, कहा- 'PM मोदी गारंटी दें, नीतीश पलटेंगे या नहीं'
Bihar News Update: बिहार में NDA की नई सरकार लगभग बन चुकी है, इस दौरान सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच ज़ोरदार सियास कटाक्ष भी देखने को मिला है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बहुत सादगी भरे लहज़े में अपनी बातें रखीं, सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं को भी लपेट लिया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं। एक कार्यकाल में 3 बार और 9 बार सीएम पद की शपथ लेकर इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ तो मुझे अपने उत्तराधिकारी की संज्ञा दी।

सरकार में रहने का साथ महागठबंधन ने बिहार के विकास के लिए कई कार्य किए, लेकिन ऐसी क्या मजबूरी हो गई कि उन्होंने फिर पाला बदल लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन से किनारा किया तो उन्होंने कहा कि राजद खुद क्रेडिट ले रही थी।
मैं यह सवाल पूछता हूं कि जब साथ में सरकार थी तो कार्य का श्रेय क्या दूसरे लोग लेंगे। अभी भाजपा के साथ सरकार में हैं तो, क्यो कार्य का श्रेय भाजपा वाले लेंगे तो उन्हें यह कहेंगे की आप श्रेय नहीं लें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी का बखान करने वाले क्या ये गारंटी लेंगे कि अब सीएम नीतीश कुमार नहीं पलटेंगे।
पीएम मोदी यह गारंटी लेंगे कि क्या अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी नहीं मारेंगे। मुझे तो दुख जदयू विधायकों को लेकर हो रहा है कि, जब वह अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाएंगे तो क्या कहेंगे। जब उनसे जनता सवाल पूछेगी कि क्यों सीएम ने पाला बदला तो क्या जवाब देंगे।
बिहार की जनता अब कैसे भरोसा करे कि सीएम नीतीश कुमार पाला नहीं बदलेंगे। प्रदेश का बच्चा-बच्चा नीतीश कुमार के पलटी मारने पर ऐसी ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। जो कि मुझे अपनी ज़ुबान पर लाना भी शोभा नहीं दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications