'उनको उनकी भाषा में समझाया जाए..', मुंगेर में ASI के मर्डर पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान
Bihar News: चुनावी साल होने की वजह से बिहार में इस वक्त चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है। ऐसी संभावना है कि साल खत्म होने तक बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो जाएगा। उससे पहले बिहार में लाइन ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और लगातार यहां पर आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। बीते तीन दिनों में दो पुलिसकर्मियों की हत्या से लोगों में भारी आक्रोश है।
दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, बिहार डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मुंगेर के एएसआई संतोष कुमार सिंह की मौत दुख जताते हुए कहा, 'यह घटना दुखद है। इस मामले में सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।'

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेंगे जो सोचते हैं कि वे प्रशासन को दबा सकते हैं। प्रशासन ऐसे लोगों से निपटने के लिए किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकता है या जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनको (अपराधियों) उनकी भाषा में समझाया जाए..सरकार की तरफ से पूरी छूट है।
क्या था पूरा मामला?
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने ASI पर हुए हमले की घटना पर बताया कि शाम को डायल 112 पर सूचना मिली कि नंदलालपूर गांव में एक परिवार द्वारा शराब पीकर हंगामा किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए ASI संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की।
हालांकि, वो लोग समझने के लिए तैयार नहीं हुए और पूरे परिवार के द्वारा ASI संतोष कुमार पर हमला किया गया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। एसपी ने बताया कि कल ASI संतोष सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
ASI संतोष कुमार सिंह हत्या मामले पर मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि इस घटना में अब तक कुल 7 लोगों की संलिप्तता प्रकाश में आई है जिसमें से 5 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। एक अभियुक्त जिसका नाम गुड्डू था उसे आज पुलिस टीम ले जा रही थी। इस दौरान उसने गाड़ी से भागने का प्रयास किया।
गुड्डू यादव है मुख्य आरोपी
पुलिस कर्मियों का हथियार छीना और पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें उसे एक गोली लगी है। वह अभी इलाजरत है। बता दें कि गुड्डू यादव ASI संतोष सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी है। वहीं, एएसआई का पार्थिव शरीर को पटना से यहां(मुंगेर) लाया गया है।
क्या आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट् में?
मुंगेर सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. रमन कुमार ने बताया कि ASI संतोष कुमार सिंह का पोस्टमार्टम किया गया है। प्रतीत होता है कि मौत का कारण सिर पर लगी चोट थी। मुख्य जख्म खोपड़ी पर पाए गए हैं। उन पर किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications