Bihar News: अमिताभ बच्चन के साथ KBC में हॉट सीट पर दिखेंगे शंकर, जानिए उनके बारे में कुछ ख़ास
Bihar News, Chapra Shankar In KBC: बिहार में प्रतिभा की कमी नही हैं, यहां की धरती के लाल विदेशों में भी अपने जुनून और जज़्बे से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कुछ इसी तरह की कहानी बिहार के छपरा ज़िले से ताल्लुक रखने लासे रवि शंकर उपाध्याय की है। जो कि अब तो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आइए उनके बारे कुछ ख़ास जानते हैं।
रवि शंकर उपाध्याय तो सुर्खियों में बने ही रहते हैं, लेकिन इस बार वह किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल रवि शंकर टीवी के सबसे चर्चित सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट शीट शेयर करने का मौक़ा मिला है। इस ख़बर के बाद से ही उनके गांव में जश्न का माहौल है। हर कोई उन्हें दुआएं दे रहा है।

आपको बता दें कि रवि शंकर उपाध्याय रोटी बैंक छपरा नाम के संस्था के अध्यक्ष हैं। वह अपने संस्था के ज़रिए गरीबों और ज़रूरतमंदों बिना किसी स्वार्थ की मदद करते आ रहे हैं। ज़रूरतमंदों की मदद करने के लिए उन्हें कई बार सम्मान मिल चुका है। यही वजह है कि सोशल मीडिया के ज़रिए देश क्या, विदेशों में भी उनके बहुत चाहने वाले हैं।
कौन बनेगा करोड़पति टीवी कार्यक्रम में वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठते हुए नज़र आने वाले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रवि शंकर उपाध्याय बुरे वक़्त से गुज़रने के बाद भी अपने सहयोगियों की मदद से लगातार ज़रूरतमंदों की मदद करते रहे। सड़कों पर देर रात घूम-घूम कर गरीब और मज़लूम लोगों को खाना खिलाते रहे। आज की तारीख में भी वह लोगों की मदद से पीछे नहीं हटते हैं।
ग़ौरतलब है कि रोटी बैंक छपरा नामक संस्था हर रोज़ ग़रीब लोगों को खाना खिलाने का काम करती है। गर्मी, बरसात हो या ठंड का मौसम, हर पल उनकी संस्था गरीबों की मदद करती है। रवि शंकर उपाध्याय की मानें तो वह साल 2018 से रोटी बैंक संस्था को चला रहे हैं।समाज सेवा में अच्छे योगदान के लिए ही उनका कौन बनेगा करोड़पति में चयन हुआ है।
रवि शंकर उपाध्याय ने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट शेयर करना, गौरवान्वित करने वाला पल था। कौन बनेगा करोड़पति के के इस एपिसोड की शूटिंग मुकम्मल हो हो चुकी है। नवंबर में दिवाली स्पेशल शो के तहत प्रसारित किया जाएगा। छपरा आकर भी केबीसी की टीम ने शूटिंग की थी। शूटिंग में रोटी बैंक के सहयोगियों का भी अहम योगदान रहा।












Click it and Unblock the Notifications