Bihar News: राजद विधायक के बयान से फिर चढ़ा सियासी पारा, इस बार मुस्लिमों से ज़्यादा हिंदुओं से बताया ख़तरा
Bihar News, RJD MLA Fateh Bahadur Controversy: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियसी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं अब राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयान ने अलग ही बहस छेड़ दी है। इससे पहले विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दुर्गा मां को लेकर विवादित बयान दिया था। अब उन्होंने हिंदुओं से ख़तरा बता कर सुर्खियां बटोर ली हैं।
'लालू परिवार' में मां दुर्गा की बहुत ही श्रद्धा से पूजा होती है, वहीं उनके विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दुर्गा मां को काल्पकनिक पात्र बताकर सियासी पारा चढ़ा दिया था। अब डेहरी (रोहतास) से राजद विधायक ने सवर्ण हिंदुओं पर निशाना साधते हुए भाजपा पर भी जमकर हमला बोला है।

डेहरी में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बिना किसी का नाम लिये हुए कहा कि यह 10 प्रतिशत हिंदु ज्यादा ख़तरनाक हैं। देश में पिछड़े हिंदू 72 फीसद हैं, इन्हें अपनों से ही ज़्यादा ख़तरा है। एक दल हमेशा हिंदुओं के एकजुट होने का नारा लगाता है, क्योंकि इन्हें मुस्लिम से बहुत ही ज़्यादा ख़तरा है। हक़क़त तो कुछ और ही है।
फ़तेह बहादुर ने कहा कि 72 फीसद पिछड़े हिंदुओं में SC-ST और OBC समुदाय के लोग शामिल हैं। इन सुमदायों के लोगों को 10 फ़ीसदी हिंदुओं से ही ज़्यादा ख़तरा है। 72 फिसदी वाले हिंदु समुदायों पर कभी इन्हीं लोगों ने पत्थर और गोबार फेंका थे। आज इन्हें रिझाने के लिए सभी हिंदू एकजुट हो जाने का नारा लगाते हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों फतेह बहादुर सिंह ने दुर्गा मां और ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयानबाज़ी की थी, जिसके बाद से प्रदेश में सियासी घमासान शुरू हो गया था। फतेह बहादुर ने कहा कि काल्पनिक कथाओं को सुनाकर मनुवादियों ने ही पिछड़ी जनता का शोषण किया।मनुवादी विचारधारा के लोगों ने ऐसा कानून बनाया था जिसमें ब्राह्मण द्वारा किए गए किसी भी अपराध पर सज़ा नहीं होती थी। उन्हें हर अपराध पर माफी मिल जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications