Bihar News: नित्यानंद राय ने लालू यादव को दी खुली चुनौती, चुनाव लड़ने पर कही ये बड़ी बात, जानिए मामला

Bihar News, Politics On Lalu Yadav And Nityanand Ray: बिहार में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है। वहीं सियासी बयानबाज़ी का दौर भी शुरू हो चुका है, इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भाजपा नेता नित्यानंद राय पर ज़ुबानी हमला बोला है। वहीं नित्यानंद राय ने भी लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधते हुए खुली चुनौती दी है।

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मैं परिवारवादी इंसान नहीं हूं, लालू जी को ही परिवारवाद मुबारक। भाजपा ने कभी परिवारवाद को तरहजीह नहीं दी है। मैं विधायक चुना गया तो, मेरे पिता जी ने मुखिया का पद की कुर्सी छोड़ दी थी। दरअसल राजद सुप्रीमो ने गोवर्धन पूजा के अवसर इस्कॉन मंदिर (पटना) में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए नित्यानंद राय पर निशाना साधा था।

Bihar News: Nityanand Rai gave open challenge to Lalu, said this big thing on contesting elections

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा नेता ये कहते रहते हैं कि, लालू जी ने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। मैं अपनी पत्नी की जगह पर क्या उनकी पत्नी को सीएम बना देता। इसी पर पलवार करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि लालू जी परिवारवाद की सियासत करते हैं, यह उन्हें ही मुबारक।

मैं विधायक बना तो मेरे पिता जी ने मुखिया पद की कुर्सी छोड़ दी। मैं सियासत में हूं, ना कि मेरी पत्नी सियासत में हैं। आप (लालू यादव) पूरे परिवार के साथ सियासत कर रहे हैं। आपको किसी पर यकीन नहीं था, यादव समाज के किसी नेता को ही सीएम बना देते।

लोकतंत्र में अपने परिवार को सीएम बना दें. यह नहीं चलेगा। उन्हें किसी पर भरोसा नहीं, बस अपने परिवार पर यकीन है। नित्यानंद राय ने चुनाव जीतने के दावे पर कहा कि अगर मैं उजियारपुर से चुनाव में हार गया तो, सियासत से संन्यास ले लूंगा। अगर नहीं हारे तो बिहार की सियासत से उन्हें पूरे परिवार के साथ संन्यास ले लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+