Bihar News: नीतीश कुमार का क़दम 'INDIA गठबंधन' में बिखराव की तरफ़ इशारा कर रहा है- नित्यनानंद राय

Bihar News, Nityanand Rai On CM Nitish: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है> 'एनडीए और इंडिया गठबंधन' के सहयोगी दल अपनी पार्टी की पकड़ मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार द्वारा मध्यप्रदेश को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर 'INDIA गठबंधन' में बिखराव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी जदयू के एमपी चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार का निजी फ़ैसला है, लेकिन उनका यह क़दम इस ओर इशारा ज़रूर कर रहा है कि'INDIA गठबंधन' में बिखराव है। उन्होंने कहा कि 'घमंडिया गठबंधन' में सभी लोग कुर्सी के लालची हैं। भ्रष्टाचार, घोटाला, अहंकार और अत्याचार के प्रतीक हैं।

Bihar News: Nitish Kumars step indicates disintegration in INDIA alliance - Nityanand Rai BJP

इस गठबंधन में सब खुद लिए सोचते हैं, मध्यप्रदेश में नीतीश कुमार ने प्रत्याशी दिया है तो उसपर हम लोगों को कुछ नहीं कहना है। आने वाले समय में सभी राज्यों में भाजपा जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन दिखावा यह लोग कभी एक नहीं हो सकते हैं।

बिहार में साथ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ़ उम्मीदवार उतारने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गठबंधन हुआ है। पार्टी कमजोर होने वाली नहीं है। जदयू उम्मीदवार जीतेंगे तो कांग्रेस को ही मज़बूती देंगे।

जदयू के मध्यप्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर सियासी गलियारों में यह चर्चा होने लगी है कि, नीतीश कुमार द्वारा उठाए गए इस क़दम से विपक्षी दलों को मौक़ा मिलेगा। विपक्ष के नेता यह कह भी रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में मतभेद है। सहयोगी दलों में कई मुद्दों को लेकर आपसी सहमति नहीं बैठ पा रही है। इसी वजह से प्रेशर पॉल्टिक्स करते हुए नीतीश कुमार ने सियासी दांव खेल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+