Bihar News: नीतीश कुमार के विधायक को हथियार लहराना पड़ गया महंगा, DM ने दी ये सज़ा
Bihar News, JDU MLA Gopal Mandal: बिहार में जदयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा अस्पताल में हथियार मामले में विपक्षी दलों ने जमकर निशाना साधा था। पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया था तो उनसे भी बदज़ुबानी की थी। मामले को तूल पकड़ता देख जदयू विधायक ने सफ़ाई भी पेशी की थी। वहीं अब कार्रवाई भी हो गाई है।
गोपालपुर से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज (गोपाल मंडल) का हथियार लाइसेंस स्थगित कर दिया गया। वहीं अब उनका रिवॉल्वर भी जमा करवा दिया गया। हथियार जमा करने के बाद यह सियसी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि सरकार के विधायक को डीएम ने अपनी पॉवर दिखा दी है। उन्हीं के आदेश पर गोपाल मंडल का लाइसेंस स्थगित कर हथियार जमा करना पड़ा।

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जिलाधिकारी के आदेश के प्रमंडलीय आयुक्त के पास अपील करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि विधायक के मायागंज अस्पताल में रिवॉल्वर हाथ में लेकर जाने के मामले जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। वहीं लाइसेंस स्थगित करने के लिए भी कहा था।
जिलाधिकारी के आदेश के बाद जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर स्थित दुकान में हथियार जमा कर दिया है। गोपाल मंडल ने कहा कि उन्होंने रिवॉल्वर का ग़लत इस्तेमाल नहीं किया था। पैजामा में रिवॉल्वर रखने से गिरने की संभावना थी। बेल्ट नहीं होने की वजह हाथ में हथियार को नीच रख कर ले गए थे।
गोपाल मंडल ने कहा कि दशहरा के बाद डीएम के आदेश के खिलाफ़ प्रमंडलीय आयुक्त के पास अपील करेंगे। प्रशासन को रिवॉल्वर जमा करने की जानकारी दे दी है। आपको बता दें कि मायागंज अस्पताल में हथियार लेकर पहुंचे विधायाक का वीडियो और फोटो 3 अक्टूबर को तेज़ी से वायरल हुआ था।
वायरल फोटो और वीडियो मामले में एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी थी। पूरे मामले की जांच की थी। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने लाइसेंस स्थगित करने का आदेश दिया था। इसके बाद गोपाल मंडल ने अपना हथियार जमा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications