Bihar News: CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने किया बहुमत साबित, अग्निपरीक्षा में हुए पास
Bihar News Update: बिहार में फ्लोर टेस्ट को लेकर जारी संभावनाओं की सियासत ख़त्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में 130 वोट पड़े हैं। ग़ौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र दिया था।
बिहार में एक बार फिर से एनडीए के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार बना ली है। इसके साथ ही बिहार में सियासी बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। तेजस्वी यादव के नौकरी दिए जाने वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार किया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा जो लोग नौकरी देने की बात कर रहे हैं। उनके परिवार ने नौकरी देने के बदले ज़मीन ली। मामले में पूछताछ चल रही है। जिन्होंने हुनर को किनारा करते हुए नौकरी के बदले ज़मीन लिया, वह क्या नौकरी देने की बात करेंगे।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी राजद परिवार पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि लालू परिवार भ्रष्टाचार का प्रतीक है। तेजस्वी यादव ने आरक्षण की बात कही, वह बताएं कि कब और किसके शासनकाल में आरक्षण बढ़ाया गया।
कुछ लोगों को लगता है कि मेरे सियासी सफ़र की शुरुआत राजद से हुई तो बता दें कि वह ग़लत हैं। हम लोगों ने बिहार के हित के लिए काम करते हुए राजद के कार्यकाल में लाठी डंडे खाए।












Click it and Unblock the Notifications