बिहार के बोधगया पहुंचे एमपी सीएम मोहन यादव, सहपरिवार की पूजा..खुशहाली की कामना

MP CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सपरिवाह बिहार के बोधगया पहुंचे। यहां बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर महाबोधि मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्जना की। इस दौरान सीएम यादव ने देश-प्रदेश के नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

एमपी सीएम मोहन यादव गया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएम यादव सहपरिवार महाबोधि मंदिर पहुंचे। महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम यादव ने मीडिया से भी बातचीत की।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि आज मैंने बोधगया में अहिंसा की शिक्षा देने वाले एवं भारतीय संस्कृति की पताका विश्व में फहराने वाले, भगवान बुद्ध के सपत्नीक दर्शन किए। मुझे यहां आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है, बोधगया में आकर मैं अपने आप को धन्य मान रहा हूं।

आज संपूर्ण भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का महायज्ञ चल रहा है और हम भी मध्यप्रदेश में इसको आगे बढ़ा रहे हैं। मैं बिहार की जनता से अपील करना चाहता हूं कि आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

खबर के मुताबिक, महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन के बाद सीएम मोहन यादव मंगलागौरी मंदिर और विष्णुपद मंदिर भी पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+