Madhepura Accident News: मधेपुरा DM की गाड़ी ने पांच लोगों को कुचला, 4 की मौत, 1 की हालत नाज़ुक, जानिए
Bihar News, Madhepura DM Vehicle Accident: बिहार के मधुबनी ज़िले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां मधेपुरा डीएम की गाड़ी ने पांच लोगों को कुचल दिया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, 1 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
सड़क हादसे की मिली जानकारी के मुताबिक मधुबनी जिला के फुलपरास के पास मधेपुरा जिला अधिकारी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। सड़क दुर्घटना में 1 महिला और 1 बच्चा समेत 4 लोगों के मौत की ख़बर है। वहीं घायल फुलपरास रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फुलपरास अस्पताल से जख्मी को बेहतर इलाज के लिए दूसरी जगह रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो लोकल और दो NHAI कर्मी हैं। पटना से मधेपुरा की तरफ़ जिला अधिकारी की गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ।
सड़क दुर्घटना से नाराज़ लोगों ने NH-57 को जाम कर, जोरडार हंगामा करते हुए जिला अधिकारी की गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। फुलपरास थाना के करीब फोरलेन पर हुई घटना से ग्रामीणों मे खासी नाराज़गी है। वहीं मधुबनी जिला अधिकारी और सिविल सर्जन के हस्तक्षेप के बाद मधेपुरा डीएम की गाड़ी को घटनास्थल से निकाला गया।
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि NHAI कर्मी सड़क पर सफेद पट्टी रंग रहे थे। इसी दौरान अचानक से 1 महिला बच्चे के साथ सड़क पर आ गई। वहीं जिला अधिकारी की गाड़ी सामने से आ रही थी। बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और पांच लोग हादसे का शिकार हो गये। वहीं स्थानीय पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच कर हालात का जायज़ा ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications