Bihar News: मातम में तब्दील हुआ त्योहार का जश्न, देर रात घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या, जानिए मामला
Bihar News: बिहार के बक्सर ज़िले से छठ महापर्व के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक परिवार में त्योहार का जश्न मातम में तब्दील हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर ज़िला के बालापुर गांव में मां-बेटी की तेज़धार हथियार के हत्या कर दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह में घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब मां और बेटी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। अनीता और उसकी बेटी कमरे में सोई हुई थी, शुक्रवार की देर रात अपराधी घर में घुसे और हत्या कर फरार हो गए।

मृतकों को पहचान बबलू यादव की पत्नी 38 वर्षीय पत्नी अनीता और 5 वर्षीय बेटी सोनी के रूप में हुई है। ममाले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो हत्या के मक़सद से ही हमला किया गया।
पीड़ित परिजनों की मानें तो घर में छत के रास्ते से चोरी करने के लिए बदमाश घुसे। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। जब लोगों ने देखा कि कमरे में लाश और खून बिखरा हुआ है। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मनीष कुमार (पुलिस कप्तान, बक्सर) ने मौक़े का जायज़ा लिया, वही परिजनों से भी पूछताछ की। उन्होंने बता कि देखने से यही लग रहा है कि यह मर्डर का मामला है। पुलिस को मौक़ा ए वारदात से अपराधियों का चप्पल भी बरामद हुआ है। मौक़े से कई और सबूत भी मिले हैं, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी तफ्तीश कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रामीणों में हत्या के बाद से दहशत व्याप्त है। उनका कहना है कि घर में घुसकर अगर लोगों की हत्या हो रही है, इसका मतलब कि प्रदेश में कोई भी महफ़ूज़ नहीं है। ज़िला प्रशासन को चाहिए की दोषियों को गिरफ्तार कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदात नहीं हो।












Click it and Unblock the Notifications