Bihar News: बिहार में घट रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Bihar News, CM Nitish Kumar: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासा पारा चढ़ा हुआ है, राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश के सभी ज़िलों में बूथ लेवल तक पार्टी को मज़बूत करने की रणनीतियां बनानी शुरू कर दी है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी पार्टी को मज़बूती देने की कवायद तेज़ हो चुकी है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार की घट रही लोकप्रियता पर भी चर्चा तेज़ हो चुकी है।

केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ रणनीति बनाते हुए विपक्षी एकता को मज़बूत करने की पहल सीएम नीतीश कुमार ने ही की थी। प्रदेश में सियासी समीकरण भी बदल रहे हैं, ऐसे में क्या सीएम नीतीश कुमार के पिछले रिकॉर्ड, चुनावी फ़िज़ा प्रभावित कर सकती है, या इस बार के लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

Bihar News: Chief Minister Nitish Kumar popularity is decreasing in Bihar? know what expert comment

सीएम नीतीश कुमार के जनाधार की बात करें तो पिछले तीन विधानसभा चुनावों के नतीज में जदयू की सीटें कम ही होती गई है। 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के खाते में 75 सीटें आईं थीं। इसके बाद 2020 के लोकसभा चुनाव में जदयू की सीटें घटकर 44 हो गईं थीं।

इस पूरे मामले में सियासी जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार का जनाधार बेशक घटता चला गया है। लेकिन जहां तक उनके प्रभाव की बात करें तो वह जिस पार्टी के साथ गए हैं, उन्हें फ़ायदा ही मिला है। विधानसभा चुनावों के आंकड़ों से उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाना सही नहीं होगा।

नीतीश कुमार की बिहार में लोकप्रियता अगर कम हुई होती तो, भाजपा नेताओं के अंदर यह बेचैनी नहीं होती। भाजपा नेता बार-बार इस बात को दोहराते हुए नज़र नहीं आते की नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाज़े बंद हैं। क्योंकि बीजेपी के दिग्गज भी यह मानते हैं कि नीतीश कुमार बिहार की सियासत के एक ऐसे नेता हैं, जो कभी भी बाज़ी पलट सकते हैं।

नीतीश कुमार के विधायक ज़रूर कम हुए हैं, लेकिन उनका सियासी प्रभाव अभी भी बरक़रार है। मौजूदा वक्त में उन्होंने कई ऐसे फ़ैसले लिए हैं, जो कि ज़मीनी स्तर पर कामयाब हुए हैं। इसके साथ ही वह लगातार विकास कार्यों को अमलीजामा पहना भी रहे हैं। सियासत में बयानबाज़ी होते रहती है, लेकिन हक़ीक़त यही है कि नीतीश कुमार गेम चेंजर की भूमिका निभाने के लिए ही जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+