Bihar:'केंद्र सरकार जाति के आधार पर जनगणना कराए', नीतीश कुमार ने अमित शाह से की मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बिहार में हुई जाति आधारित गणना की आयी रिपोर्ट से रूबरू कराया। इस दौरान नीतीश कुमार ने मांग की कि केंद्र सरकार जाति के आधार पर जनगणना कराए।

दरअसल, मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने शाह के सामने रिपोर्ट पेश की। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार जाति के आधार पर जनगणना कराए। हम शुरू से ही इसके लिए प्रयासरत थे। इसके लिए साल 2019 और 2020 में बिहार विधानमंडल में सर्वसम्मति से जाति आधारित जनगणना का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। फिर हम सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री से मिले। केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई विचार नहीं किया गया।

Bihar Politics

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम 2010 से ही बिहार के लिए 'विशेष राकनज्य' के दर्जे की मांग कर रहे हैं। बिहार एक बहुत ही ऐतिहासिक राज्य है, लगातार विकास के बावजूद भी बिहार विकास के मापदंडों में राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे है। बिहार विशेष राज्य के दर्जे की सभी शर्तें पूरी करता है। हमें उम्मीद है कि आप बिहार को 'विशेष राज्य' का दर्जा देने के बारे में जरूर सोचेंगे।

नीतीश ने शाह को आंकड़ों से अवगत कराया
नीतीश ने शाह को बताया कि बिहार की कुल आबादी 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है। रिपोट में बताया कि इस आबादी में 27.12 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 36.01 फीसदी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के 19.65 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के 1.68 फीसदी और सामान्य वर्ग 15.52 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+