Bihar News: BPSC परीक्षा पास करने के बाद भी ज्वॉइन नहीं कर रहे अभ्यर्थी, अधिकारी भी हैरान
BPSC Teacher Bihar News: बिहार में BPSC द्वारा ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद से सियासत तेज़ है कि, सरकार जो दावे कर रही है उतनी नियुक्ति नहीं हुई है। 1 लाख 20 हज़ार से ज्यादा पदों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा ज़रूर दी है, लेकिन सभी पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न विभिन्न ज़िलों से अभ्यर्थियों के काउंसलिंग में नहीं पहुंचने की ख़बर आ रही है।
दरभंगा ज़िले से सामने आए आंकड़ों के मुताबिक BPSC परीक्षा पास करने के बाद भी करीब 10 फीसदी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र नहीं लिया। प्रमाण पत्र मिलाने के बाद हुई काउंसलिंग में 735 सफल अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। दरभंगा जिले के सभी श्रेणी को मिलाकर कुल 9 हज़ार 578 पद खाली थे।

8 हज़ार 226 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होना था, लेकिन 7 हज़ार 491 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 735 अभ्यर्थी ग़ैर हाज़िर रहे। इसके अलावा औपबंधिक नियुक्ति पत्र लेने 55 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। 790 शिक्षकों ने आगे की प्रक्रिया में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 7 हज़ार 436 शिक्षकों को प्रोविजनल अपॉइंटमेंट लेटर दिया गया।
प्लस टू स्कूलों में 2 हज़ार 390 पद खाली थे। इन पदों के लिए 1 हज़ार 229 परीक्षार्थी ही बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर पाए। इनमें से 1 हज़ार 205 अभ्यर्थियों ने ही प्रमाण पत्रों की जांच करवाई, उन्हें प्रोविजनल अपॉइंटमेंट लेटर दिया गया। वहीं 24 अभ्यर्थी काउंसलिंग में ग़ैर हाज़िर रहे।
माध्यमिक स्कूलों में 1 हज़ार 343 पद खाली थे, इन पदों के लिए 1 हज़ार 303 अभ्यर्थी बीपीएससी परीक्षा पास कर पाए। काउंसलिंग में 1 हज़ार 065 अभ्यर्थी शामिल रहे, जबकि 238 अभ्यर्थी ग़ैर हाज़िर रहे। प्राथमिक विद्यालयों में 5 हज़ार 845 पद खाली थे। इन पदों के लिए 5 हज़ार 694 अभ्यर्थी ही बीपीएसी परीक्षा में कामयाब हो पाए। 5 हज़ार 227 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराया, वहीं 473 अभ्यर्थी ग़ैर हाज़िर रहे।
बिहार शिक्षा विभाग की तरफ़ से साफ़ कर दिया गया है कि, बीपीएसी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी, जो काउंसलिंग में ग़ैर हाज़िर थे, उनपर विचार नहीं होगा। समर बहादुर सिंह (दरभंगा, डीईओ) ने काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थियों के वजहों पर बात की।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि एक अभ्यर्थी ने तीनों श्रेणी के लिए परीक्षा दी होगी। इसलिए शायद काउंसलिंग में नहीं पहुंचे। यह भी हो सकता है कि परीक्षा में कामयाब होने के बाद काउंसलिंग में किसी मजबूरी से नहीं पहुंच पाये। या फिर किसी अन्य विभागों में काम कर रहे होंगे और उन्हें नौकरी बदलना नहीं चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications