Bihar News: बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम भी स्थगित
Bihar News: बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
बता दें कि 01 अक्टूबर को बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में घोर अनियमितता सामने आई थी। इसके बाद इस परीक्षा की जांच की मांग की गई थी। अब सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है।

केंद्रीय चयन पर्षद ने इसके लिए आधिकारिक रूप से बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 1 अक्टूबर को हुए बिहार पुलिस में सिपाही बहाली की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द की गई है।
बता दें कि सिपाही भर्ती की परीक्षा 7 और 15 अक्टूबर को भी होने वाली थी, उसे भी अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए बिहार में 21391 नए जवानों की भर्ती की जानी है।
रविवार को हुई परीक्षा के दौरान पटना में नकल करते हुए 6 उम्मीदवार पकड़े गए थे। उनके पास से आंसर-की मिली। 5 परीक्षार्थियों की आंसर-की प्रश्न पत्र से मैच हो गई थी। इस परीक्षा के लिए 6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
रविवार को पटना के कंकड़बाग के रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज से पुलिस ने 6 लोगों को नकल करते हुए गिरफ्तार किया था। परीक्षा के दौरान पटना, सारण, बक्सर, समस्तीपुर, जमुई, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, शेखपुरा, कैमूर समेत 10 जिलों से 123 से अधिक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 70 से अधिक सॉल्वर हैं।
कैमूर के भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज के केंद्र अधीक्षक संजय सिंह समेत 11 परीक्षार्थियों और शेखपुरा में 12 अभ्यर्थियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें- बिहार में जाति जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट करेगा 6 अक्टूबर को सुनवाई, अब क्या हुआ विवाद












Click it and Unblock the Notifications