Bihar News: AIMPLB के प्रवक्ता का बड़ा बयान, वक्फ संशोधन बिल पारित हुआ तो नीतीश को समर्थन नहीं देंगे
Bihar News: AIMPLB के प्रवक्ता का बड़ा बयान, वक्फ संशोधन बिल पारित हुआ तो नीतीश को समर्थन नहीं देंगे
Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता डॉक्टर सैयद कासिम रसूल इलियास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर ये बिल वापस नहीं लिया गया और खुदा न खास्ता, यह कानून मंजूर हो गया तो आप हमारे समर्थन से महरूम हो जाएंगे।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन बिल के मुद्दे पर बिहार की राजधानी पटना में बुधवार (26 मार्च) को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जिसमे लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव जैसे बड़े नेता भी शामिल हुए था। इसी साल बिहार में चुनाव होने वाला है ऐसे में आज का प्रदर्शन बहुत महत्त्वपूर्ण हो गया है क्योंकि मुसलमान मतदाताओं की संख्या राज्य में लगभग 17.70 प्रतिशत है। राजद को MY समीकरण का लाभ चुनाव में हमेशा से मिलता रहा है मुस्लिम मतदाताओं की पहली पसंद आज भी राजद पार्टी ही है।

यह कानून मंजूर हो गया, तो हम देशव्यापी अभियान छेड़ेंगे: AIMPLB
डॉक्टर सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि जिस तरह से शाहीन बाग का प्रदर्शन हुआ था, अगर यह बिल वापस नहीं लिया गया और खुदा न खास्ता, यह कानून मंजूर हो गया, तो हम देशव्यापी अभियान छेड़ेंगे। यह विरोध आज राजधानी पटना में हुआ है। इसके बाद अगला विरोध विजयवाड़ा में होगा। यहां का धरना बीजेपी, जेडीयू और लोजपा जैसी पार्टियों को वार्निंग है।
अगर यह बिल पारित हो गया,तो आप हमारे समर्थन से महरूम हो जाएंगे
कासिम रसूल इलियास ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि आप हमें टेकन फॉर ग्रांटेड(हल्के में ना लें)। हमने कहा था कि इफ्तार में नीतीश के साथ कोई नहीं जाएगा। हम ऐलान करते हैं कि अगर यह बिल पारित हो गया,तो आप हमारे समर्थन से महरूम हो जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा नीतीश की पार्टी में जो मुसलमान हैं, उनके अंदर अगर गैरत है, तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए, इस्तीफा दे देना चाहिए।
AIMPLB के प्रवक्ता कासिम रसूल ने कहा हमारी लड़ाई मुल्क के हिंदू भाइयों से नहीं है, हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो तानाशाही फैसले की हिमायत कर रहे हैं। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के साथ जो मुसलमान खड़े हैं, उनके अंदर अगर गैरत है तो पार्टी से निकल जाए। अगर वे वापस नहीं निकलते हैं, तो हम ऐलान करते हैं कि हम उनका सामाजिक बायकॉट करेंगे।
वक्फ संशोधन बिल क्या है?
क्फ संशोधन विधेयक वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करने के लिए प्रस्तावित एक विधेयक है। वक्फ अधिनियम, 1995 भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन को नियंत्रित करता है। यह अधिनियम वक्फ बोर्डों को अधिकार देता है कि वे वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण करें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications