Bihar News: अक्षरा के पिता ने दर्ज करवाई FIR, इवेंट ऑर्गेनाइज़र शिवेश मिश्रा ने बताई क्या है सच्चाई?
Bihar News, FIR On Akshara Singh: अक्षरा सिंह के पिता ने इवेंट ऑर्गेनाइज़र शिवेश मिश्रा पर अपनी बेटी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है। विपिन सिंह का आरोप है कि समस्तीपुर जिला के नगमा गांव (सिंधिया थाना क्षेत्र) में स्कूल में कार्यक्रम कराने का क़रार हुआ था, लेकिन प्रोग्राम मेले में आयोजित करवाया गया। अक्षरा ने प्रोग्राम करने में असहमति जताई लेकिन शिवेश और स्थानीय लोगों के दबाव की वजह से मंच पर जाना पड़ा।
विपिन सिंह (अक्षरा सिंह के पिता) के मुताबिक 1 घंटे तक कार्यक्रम भी हुआ, इसी बीच भीड़ में हंगामेबाज़ी भी होती रही। शिवेश के परिचित कार्यकर्ताओं के ज़रिए साज़िश के तहत अक्षरा पर नोट उड़ाए गए, जो कि एक महिला का अपमान है। इसी वजह से अक्षरा प्रोग्राम छोड़कर चली गई। अक्षरा के पिता विपिन सिंह द्वारा शिवेश पर लगाए आरोप तो आपने पढ़ लिए, वहीं शिवेश मिश्रा ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में लोकगायक शिवेश मिश्रा (इवेंट ऑर्गेनाइज़र) ने भी अपनी बात बेबाकी से रखी। उन्होंने बताया कि अक्षरा सिंह से दो घंटे के प्रोग्राम का क़रार हुआ था, उन्हें साढ़े 5 लाख रुपये भी दिए गए थे। सिर्फ 33 मिनट में माइक फेंक कर वह प्रोग्राम छोड़कर भाग गईं। किसी ने उन्हें पैसा दिया तो वह नहीं ली तो उसने रुपये उड़ा दिया।
Recommended Video
अक्षरा सिंह को प्रोग्राम करने का मन नहीं था, इसी बहाने से वह गुस्सा में माइक फेककर प्रोग्राम छोड़कर भाग गईं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि जो इंसान प्रोग्राम के लिए कलाकार को बुलाएगा, वह उसे अपमानित क्यों करेगा। अपने द्वारा बुलागए गए कलाकार की इज़्ज़त करना इवेंट ऑग्रनाइज़र का फ़र्ज़ बनता है।
हम लोगों ने उन्हें हर वह सम्मान दिया जो मुमकिन था। मेरे ऊपर जानबूझकर छवि धुमिल करने का आरोप लगाया गया है, जो कि पूरी तरह निराधार है। अक्षरा इस मुद्दे से बचना चाहती हैं, इसलिए मेरे ऊपर पहले जाकर मुकदमा कर दिया। मैंने तो उनसे कहा था कि जो रक़म उन्हें प्रोग्राम का दिया गया था, उसमें से 3 लाख रुपये वापिस कर दें। क्योंकि उन्होंने सिर्फ़ 33 मिनट ही प्रोग्राम किया।
अक्षरा सिंह ने पहले केस इसलिए कर दिया ताकि हम डर जाएं और उनसे पैसे वापिस नहीं मांगे। जहां कार्यक्रम हुआ था, वहां के हज़ारों लोग मेरे समर्थन में हैं, उनका कहना है कि मेरे पैस वापिस दिए जाएं। अक्षरा द्वारा दर्ज कराये गए मामले में लिखा गया है कि स्कूल में कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था।
अक्षरा सिंह ने जो आरोप लगाए हैं वह ख़ुद ही उसे झूठा साबित कर रही हैं, उन्होंने वीडियो में ख़ुद कहा है कि 'हैलो एवरी बॉडी नमस्ते प्रणाम, मैं हूं आपकी अपनी अक्षरा सिंह, मैं आ रही हीं शिवेश मिश्रा इवेंट्स के माध्यम से श्री दुर्गा पूजा समिति नगमा के मंच पर, आप सभी लोगों से मिलने दिनांक 24 अक्टूबर 2023, दशहरा के दिन'। उनके वीडियो में कही भी स्कूल का ज़िक्र है कि स्कूल में आ रही हूं। उन्होंने खुद वीडियो में स्वीकार किया है कि वह दुर्गा पूजा के मंच पर आ रही हैं।
अक्षरा सिंह द्वारा करवाई गई FIR झूठी है, यह वीडियो से भी साबित होता है। महिला होने का फ़ायदा उठा रही हैं, महिलाओं का सम्मान ज़रूरी है, इसका यह मतलब नहीं है कि किसी को झूठे मुक़दमे फंसा दिया जाए। शिवेश मिश्रा ने कहा कि हमारे परिवार के लोग और मैं हमेशा केस मुकदमे से परहेज़ करता आया हूं।
जीवन में कभी केस मुकदमा का मुंह तक नहीं देखना चाहता था, पहली बार जीवन में मुकदमा अक्षरा सिंह के खिलाफ किया है, ताकि मुझपर लगे झूठे आरोपों से बरी हो सकूं और समाज में आत्मसम्मान बना रहे। शिवेश ने कहा कि अगर आप 2 घंटे के कार्यक्रम का आयोजन करवाते हैं, और सिर्फ़ 33 मिनट में कार्यक्रम बंद हो जाता है। तो इससे भीड़ कितनी उग्र होगी।
कार्यक्रम स्थल पर भीड़ इतनी उग्र हो चुकी थी कि वह लोग मुझे भी जान से मारे देते, मेरी मौत हो सकती थी। वहां के लोगों ने तो अक्षरा सिंह तक बोला कि यह बिना प्रोग्राम किए कैसे जा सकती है, चारों तरफ़ से घेरो, लेकिन मैंने सबके हाथ पैर जोड़ कर शांत करवाया।
मैंने लोगों से कहा कि लड़की है सम्मान सम्मान ज़रूरी, उन्हें जाने दीजिए। नहीं तो अक्षरा सिंह भी उग्र भीड़ का शिकार हो सकती थी। शिवेश ने कहा भीड़ से मैंने कहा कि आपके पैसे वापिस मिल जाएंगे, उन्हें जाने दीजिए। आज तक ना तो अक्षरा सिंह ने पैसे लौटाए और उल्टे मीडिया में जाकर झूठे आरोप लगा रही हैं।
मैंने तो उनसे यहां तक कहा कि आप या तो पैसे (3 लाख रुपये) दे दीजिए या नहीं तो पूरे भोजपुरी समाज से माफ़ी मांग लीजिए, बात ख़त्म हो जाएगी। मेरा पैसा लगा हुआ है, मैं और पूरा भोजपुरी समाज आपको माफ़ कर देगा। लेकिन अक्षरा सिंह उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। झूठा केस कर दिया, इसलिए मुझे भी जीवन में पहल बार केस करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications