Bihar Politics: 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद तय होगी 'इंडिया गठबंधन' की रणनीति!, क्यों तेज़ हुई चर्चा

Bihar News, INDIA Alliance: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कांग्रेस को लेकर 'इंडिया गठबंधन' पर दिए बयान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीएम नीतीश कुमार के बयान के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा था, कि कांग्रेस की दिलचस्पी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों पर है। इंडिया गठबंधन पर कांग्रेस पार्टी फोकस नहीं कर रही है।

सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि पांच प्रदेशों में हो रहे चुनावों के नतीजे के बाद 'इंडिया गठबंधन' में आगामी लोकसभा चुनाव पर रणनीति तय की जाएगी। इसके पीछे की वजह यह है कि, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा तो सीटों के बंटवारे उनके एतबार से होगा।

Bihar news after 5 states election result india alliance meeting regarding lok sabha chunav

'इंडिया गठबंधन' में अभी सीटों के बंटवारे को लेकर संशय बरकरार है। वहीं बिहार में गठबंधन के सहयोगी दलों ने सीटों पर दावेदारी के लिए पहल शुरू कर दी है। राजद किसी भी हाल में जदयू से कम सीटें लेने पर तैयार नहीं है। वहीं लेफ्ट की पार्टियां भी सीटों के लिए शक्ति प्रदर्शन से पीछे नहीं हट रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बन रहे सियासी समीकरण पर INDIA बनाम NDA की सियासत पर एक्सपर्ट की मानें तो भाजपा की तरफ़ से चुनाव को लेकर रुख़ साफ़ है। वहीं इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे, पीएम उम्मीदवार और रणनीति पर सहयोगी दलों के बीच मतभेद भी नज़र आ रहा है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को कुछ भी बयान देने से पहले उसका नफा नुकसान ज़रूर सोचना चाहिए। यह देखने को मिल रहा है कि महागठबंधन के कई नेता ऐसी बयानबाज़ी कर दे रहे हैं, जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। भाजपा इसी कमज़ोरी को हथियार बनाते हुए अपनी ज़मीन मज़बूत कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+