Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल निकलवाने कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक, टेलीकॉम ऑफिस में जमकर मचाया उत्पात

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए एक शख्स कुल्हाड़ी लेकर टेलीकॉम ऑफिस पहुंच गया। वहां उसने टेलीकॉम ऑफिस के कर्मियों से खुब मारपीट की। उसने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की साथ ही महिलाकर्मियों से भी बदसलूकी की।

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की कॉल डिटेल नहीं मिलने पर टेलीकॉम ऑफिस में जमकर उत्पात मचाया। उसने कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ की और महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। जानकारी के मुताबिक इस प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की कॉल डिटेल निकालने के लिए कर्मचारियों से कहा लेकिन ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने डिटेल्स देने से मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर वह वापस गया और कुल्हाड़ी लेकर आ गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Bihar News

मिठनपुरा थाने की पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई। प्रेमी युवक की पहचान प्रखर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले एक मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकलवाने के लिए टेलीकॉम ऑफिस आया था। मोबाइल नंबर उसकी गर्लफ्रेंड का था।

जब टेलीकॉम कर्मियों ने किसी भी नंबर की डिटेल नहीं देने की बात कही तो वह आक्रोशित होकर गाली-गलौज करके वहां से चला गया। बीते बुधवार(19 मार्च) को वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। महिला कर्मी से गाली- गलौज व बदसलूकी करने किया। कुल्हाड़ी से कार्यालय के ग्लास को तोड़ने लगा।

पुलिस ने बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति है

पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना प्राप्त हुई कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति टेलीकॉम ऑफिस में गए थे। वहां पर उन्होंने कुछ डिटेल निकालने की बात कही। ऐसा न करने पर वो वापस गए और कुल्हाड़ी लेकर आए और कर्मचारियो के साथ मारपीट की। शुरूआती जांच के आधार पर पता चला है कि वो कुछ दिन से मानसिक रूप से बीमार चल रहे है। इसी संदर्भ में पूरी घटना हुई है। टेलीकॉम कंपनी के द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+