Bihar: रोहतास की सोन नदी में नहाते समय डूबे 7 बच्चे, 5 शव मिले..लापता 2 बच्चे की तलाश जारी
Bihar News: बिहार के रोहतास (Rohtas) जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सोन नदी (Sone River) में नहाते समय एक ही परिवार के सात बच्चे डूब गए। इस हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए है। वहीं, दो बच्चे अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
यह घटना रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के सुदूर तुंबा गांव की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोंडा परिवार के 08 बच्चे रविवार 06 अक्टूबर को सोन नदी पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान एक बच्चा नदी में डूबने लगा, उसे बचाने के दौरान 7 और बच्चे डूब गए। वहीं, आठवे बच्चे ने घटना की जानकारी लोगों को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी और तुरंत घाट पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पांच बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए। लेकिन, दो बच्चे अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश स्थानीय प्रशासन कर रहा है। बता दें, मौके पर एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह और एसडीपीओ कैंप कर रहे है।
एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि डूबने वाले बच्चों में एक लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं। एक लड़की और 4 लड़कों के शव बरामद कर लिए गए है। वहीं, दो लड़के अभी भी लापता हैं।












Click it and Unblock the Notifications