Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar New Voter ID: पुराना वोटर कार्ड भूल जाइए, नया बनवाने को तैयार रहिए! BLO को इस तारीख तक देनी होगी नई फोटो

Bihar New Voter ID: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि सभी मतदाताओं को नया वोटर आईडी कार्ड जारी किया जाएगा और पहले से जारी सभी पुराने कार्ड अमान्य हो जाएंगे। तो अगर आप बिहार के वोटर हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए -अपनी फोटो BLO को समय पर सौंपिए और नए वोटर कार्ड के लिए तैयार हो जाइए।

इस कदम का मकसद मतदाता सूची को दुरुस्त करना है -यानी फर्जी और दोहराए गए नामों को हटाना और मतदाताओं की नई फोटो के साथ पहचान को अपडेट करना। इससे चुनाव प्रक्रिया को साफ, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि हर मतदाता को अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो अपने स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को 1 सितंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

Bihar New Voter ID

🔴 Bihar Voter Card: नई फोटो अनिवार्य, नहीं दिया तो नहीं बनेगा वोटर कार्ड

हर पात्र मतदाता को अपना हालिया पासपोर्ट साइज फोटो अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को 1 सितंबर 2025 तक देना जरूरी है। बिना फोटो अपडेट किए नया कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। अगर तय समय में फोटो जमा नहीं की गई, तो नया वोटर कार्ड नहीं बनाया जा सकेगा, जिससे वोट देने का अधिकार प्रभावित हो सकता है।

चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज कहा गया है, ''सभी पात्र मतदाताओं (वोटर्स) को नए पहचान पत्र (वोटर कार्ड) दिए जाएंगे। इसलिए, सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे 1 सितंबर 2025 तक अपने बीएलओ को अपनी नई तस्वीरें उपलब्ध कराएं।'' चुनाव आयोग का मानना है कि यह प्रक्रिया बिहार में आगामी चुनावों को बेहद निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

🔴 1 अगस्त को जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 65 लाख नाम हटाए जा सकते हैं!

1 अगस्त 2025 को बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 90,712 मतदान केंद्रों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यह सूची 24 जून से 25 जुलाई तक चले गणना अभियान के आधार पर तैयार की गई है। 38 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) ने यह सूची सभी राजनीतिक दलों को सौंप दी है। साथ ही उन मतदाताओं की एक अलग सूची भी जारी की गई है जिनके नाम जून की सूची में थे लेकिन अब अगस्त की सूची से गायब हैं।

मतदाता सूची की गहन समीक्षा के बाद अनुमान है कि करीब 65 लाख फर्जी या दोहराए गए नाम हटाए जा सकते हैं। ऐसे में हर मतदाता को चाहिए कि वो अपनी जानकारी खुद जांचे और अपडेट करे।

🔴 Bihar draft voter list 2025: अपना नाम वोटर लिस्ट में कैसे जांचें, जोड़ें या सही करें

▶️ 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 के बीच बिहार का किसी भी नागरिक को ये काम कर लेना चाहिए...

  • अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो नया नाम जुड़वाएं
  • अगर कोई गलत जानकारी है, तो शिकायत दर्ज करें या सुधार कराएं
  • फर्जी नाम या मृत लोगों के नाम की आपत्ति दर्ज करें।

🔴 अपना नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? ऑनलाइन कैसे जांचें?

▶️ वेबसाइट से

  • सबसे पहले https://www.nvsp.in पर जाएं
  • 'Search in Electoral Roll' पर क्लिक करें
  • या फिर https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं
  • नाम, आयु और जिला डालकर खोजें या EPIC नंबर से सर्च करें
  • अगर आपका नाम है, तो आपको अपना बूथ, सीरियल नंबर, EPIC नंबर और बहुत कुछ दिखाई देगा।

▶️ मोबाइल ऐप से

  • Voter Helpline App डाउनलोड करें
  • 'Search your name in Electoral Roll' ऑप्शन चुनें
  • नाम या EPIC नंबर डालें
  • आपके विवरण स्क्रीन पर दिखेंगे

▶️ SMS से

  • अपना EPIC नंबर टाइप करें
  • इसे इस नंबर पर 7738299899 भेजें

🔴 वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का तरीका (How to Add Your Name In Voter List)

▶️ ऑनलाइन:

  • https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • या ECINet मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें

▶️ ऑफलाइन

  • प्रिंटेड फॉर्म भरें और अपने BLO को दें
  • व्हाट्सएप के जरिए फॉर्म भेज सकते हैं
  • या परिवार का कोई सदस्य फॉर्म जमा कर सकता है

▶️ व्यक्तिगत रूप से

  • Electoral Registration Officer (ERO) या Assistant ERO के ऑफिस जाएं और पता करें।

🔴 पहली बार वोट देने वालों के लिए विशेष नियम (जन्म 1 जुलाई 1987 के बाद)

जो लोग पहली बार वोटर कार्ड बनवा रहे हैं और जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 के बाद हुआ है, उन्हें खुद या अपने माता-पिता की भारतीय नागरिकता के सबूत देने होंगे।

▶️ स्वीकृत दस्तावेज:

  • जन्म प्रमाण पत्र (खुद का या माता-पिता का)
  • माता-पिता का वोटर आईडी या 1987 से पहले वोटर लिस्ट में नाम
  • भूमि/जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, आदि

▶️ क्या करें अभी?

  • अपनी फोटो जल्द से जल्द BLO को दें
  • वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांचें
  • अगर नाम नहीं है तो समय रहते आवेदन करें
  • यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+