दशहरे के दिन राज्यपालों को राम-राम, ये यूपी वाले संभालेंगे बिहार

उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले सत्यपाल मलिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और वो सांसद भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि ये नियुक्ति आज भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की।

पटना। आज दशहरे के पावन अवसर और रावण दहन से पहले बिहार को नया राज्यपाल मिल गया। बिहार में राज्यपाल की कुर्सी पर भाजपा के कद्दावर नेता सत्यपाल मलिक को नियुक्त किया गया है। उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले सत्यपाल मलिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और वो सांसद भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि ये नियुक्ति आज भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की। बिहार के साथ-साथ उन्होंने और भी देश के पांच राज्यों के लिए राज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। जिसमें मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम और तमिलनाडु को नया राजपाल मिला है।

बीजेपी के माने जाते हैं कद्दावर नेता

बीजेपी के माने जाते हैं कद्दावर नेता

जानकारी के मुताबिक गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है, वहीं बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का तो जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं तमिलनाडु के लिए बनवारी लाल पुरोहित को चुना गया है। बिहार के राज्यपाल बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 25 दिसंबर 1952 को हुआ था।

पहले लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव

पहले लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव

जन्म के बाद पढ़ाई-लिखाई करते हुए ही वो राजनीति में सक्रीय हुए थे और पहली बार अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें 1998 में अलीगढ़ का सांसद चुना गया था। सांसद रहने के बाद 20 फरवरी 2004 को सत्यपाल मलिक ने भाजपा का दामन थामा और तब से लेकर आज तक वो भाजपा के कद्दावर नेता बने रहे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। आपको बता दें कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया। जिसके बाद बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त भार केसरी नाथ त्रिपाठी को दे दिया गया था।

अपने जैसा ही चुना है राष्ट्रपति ने राज्यपाल

अपने जैसा ही चुना है राष्ट्रपति ने राज्यपाल

राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार का भी कार्यभार ग्रहण किए हुए थे। इससे पहले जब तत्कालीन राज्यपाल डीवाई पाटिल का कार्यकाल पूरा हो गया था तब भी उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। वो बिहार के राज्यपाल पद पर 14 नवंबर 2014 से 15 अगस्त 2015 तक बने रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+