Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में आचार संहिता खत्म, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को सौंपी 243 विधायकों की लिस्ट, इस दिन होगा शपथ ग्रहण?

Bihar New Govt: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होते ही राजनीतिक हलचल अचानक तेज हो गई है। मतदान और मतगणना की लंबी प्रक्रिया के बाद राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता को हटा दिया गया है। इसी के साथ चुनाव आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को 243 नवनिर्वाचित विधायकों की पूरी सूची सौंप दी है। अब गेंद राजभवन के पाले में है, जहां से नई सरकार के गठन की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल रविवार (16 नवंबर) शाम पटना स्थित राजभवन पहुंचे और सभी सीटों के विजेताओं की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद भी मौजूद रहे। 6 अक्टूबर को चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी, जो अब हट चुकी है।

Bihar New Govt

नई विधानसभा की अधिसूचना आज,17 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक

चुनाव आयोग की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नई सरकार का रास्ता साफ होता दिख रहा है। आज 18वीं विधानसभा के गठन से जुड़ी अधिसूचना जारी होने की संभावना है। अधिसूचना के बाद चुनाव आयोग राज्यपाल को औपचारिक तौर पर नतीजों की जानकारी देगा।

इसके बाद सोमवार (17 नवंबर) को नीतीश कुमार की कैबिनेट की एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें 17वीं विधानसभा को भंग करने पर फैसला होने की उम्मीद है। उधर नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए खेमे में भी मीटिंगों और रणनीतियों का दौर जारी है।

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी, PM मोदी भी होंगे शामिल?

सबसे बड़ा सवाल अब यही है, नई सरकार का शपथ ग्रहण आखिर कब होगा? सूत्रों के मुताबिक इस बार शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। वहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अब पूरा इंतजार पीएम मोदी के शेड्यूल पर टिका है। माना जा रहा है कि 19 या 20 नवंबर को नई सरकार शपथ ले सकती है।

एनडीए में हलचल-मंत्रिमंडल फॉर्मूला लगभग तैयार

नतीजों के बाद से एनडीए की गतिविधियां लगातार बढ़ी हुई हैं। रविवार सुबह सीएम हाउस में हलचल दिखी। नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, और रालोमा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है और बातचीत अब अंतिम चरण में है।

इसी सिलसिले में उपेंद्र कुशवाहा और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा दिल्ली रवाना हो गए हैं। चर्चाएं यह भी हैं कि चिराग पासवान और जीतनराम मांझी भी दिल्ली पहुंच सकते हैं।

तेजस्वी यादव 17 नवंबर को करेंगे हार की समीक्षा

RJD को इस चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। पिछली बार से 50 सीटें कम। कांग्रेस की स्थिति और खराब रही, वह सिर्फ 6 सीटें जीत सकी। इसी को लेकर तेजस्वी यादव कल (17 नवंबर) अपने सरकारी आवास पर सभी हारे हुए उम्मीदवारों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यह मीटिंग सुबह 11 बजे एक पोलो रोड पर हो सकती है।

इधर चुनाव में करारी हार के बाद लालू परिवार में तनाव बढ़ गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने 15 नवंबर को अचानक राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया था। शनिवार को उन्होंने राबड़ी आवास भी छोड़ दिया, साथ ही तेजस्वी यादव और उनके करीबी लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद NDA नेताओं ने भी परिवारिक विवाद पर दुख जताया।

Bihar new government formation

NDA की ऐतिहासिक जीत, BJP और JDU ने बदला समीकरण

6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ और 14 नवंबर को नतीजे आए। इस चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया। बीजेपी 89 और जेडीयू 85 सीटों पर जीती। दोनों दलों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। वोट प्रतिशत भले अच्छा रहा, लेकिन सीटों में उसका फायदा उन्हें नहीं मिल सका।

Bihar new government formation

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+