Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में नई सरकार को लेकर कहां फंसा पेंच? इन 2 पदों पर पटना से दिल्ली तक हो रही चर्चा, क्या फिर पलटेगा गेम?

Bihar New Government Formation: बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार शपथ लेने जा रही है। पटना के गांधी मैदान में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन सत्ता का गणित अभी तक पूरी तरह सुलझा नहीं है। 17 नवंबर को हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित हुआ और इसके बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात भी कर ली। यानी प्रक्रिया पटरी पर है लेकिन असली दिक्कत सरकार के दो अहम पदों पर बनी खींचतान है।

जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा आज (18 नवंबर) दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं। यह मीटिंग सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि कैबिनेट में कौन-कौन होगा, किसका कितना हिस्सा तय होगा और कौन-सा पद किस पार्टी को मिलेगा, इन सब पर यहीं फैसला होना है।

Bihar New Government Formation

दिल्ली में ही चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी भी मौजूद हैं। यानी बिहार NDA के लगभग सभी बड़े नेता पटना छोड़कर राजधानी पहुंच चुके हैं। यह साफ संकेत है कि अंदरखाने कुछ बड़ा चल रहा है और गठबंधन में संतुलन साधना आसान नहीं दिख रहा।

🟡 स्पीकर और सभापति: असली टकराव का केंद्र

सबसे ज्यादा तकरार दो पदों को लेकर है -

🔹विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर)

🔹विधान परिषद के सभापति

जदयू चाहती है कि स्पीकर का पद उसके खाते में जाए और विधान परिषद सभापति भाजपा से हो। दूसरी तरफ भाजपा का तर्क है कि चूंकि मुख्यमंत्री जदयू से है, इसलिए विधानसभा का स्पीकर पद भाजपा को मिलना चाहिए।

हालांकि मीडिया सूत्रों के मुताबिक बातचीत का रुख धीरे-धीरे भाजपा के पक्ष में झुक रहा है और स्पीकर का पद शायद बीजेपी के पास ही रहेगा। चर्चा है कि विजय सिन्हा को एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

🟡 दो उपमुख्यमंत्री फिर बनेंगे, लेकिन चेहरे बदल सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी बिहार में दो डिप्टी सीएम होंगे। लेकिन चेहरे पुराने होंगे या नहीं, यही सबसे दिलचस्प सवाल है।

🔹 RSS की पसंद: मंगल पांडेय: सूत्र बताते हैं कि इस बार मंगल पांडेय को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वह संगठन की मजबूत पसंद माने जा रहे हैं।

🔹 दूसरा डिप्टी CM: सम्राट चौधरी या नया चेहरा?

हालांकि सम्राट चौधरी भी रेस में हैं। वहीं, रामकृपाल यादव का नाम भी लगातार चर्चा में है। भाजपा इस बार जातीय संतुलन को ध्यान में रखकर फैसले कर रही है, इसलिए अंतिम नामों में बदलाव संभव है।

Bihar New Government Formation

🟡 मंत्रिमंडल का गणित: जातीय समीकरण सबसे बड़ा फैक्टर

फॉरवर्ड, नॉन यादव ओबीसी, ईबीसी और एससी वर्ग- सभी को उचित प्रतिनिधित्व देने पर जोर है। पिछली सरकार में भाजपा के 19 मंत्री थे और खबर है कि इस बार कई चेहरों को बदला जाएगा। विजय सिन्हा की विदाई तय मानी जा रही है, जबकि सम्राट चौधरी की स्थिति भी अंतिम नहीं।

🟡 कौन नए चेहरे हो सकते हैं?

🔹श्रेयसी सिंह: दूसरी बार जीतीं और राजपूत चेहरे के रूप में प्रमुख विकल्प

🔹त्रिविक्रम सिंह: औरंगाबाद से नए राजपूत विधायक, मंत्री बनने की संभावना

🟡 सहयोगी दलों में भी हलचल

हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी को फिर मंत्री बनाया जा सकता है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनकी पत्नी स्नेहलता, जो पहली बार विधायक बनी हैं, मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं।

🟡 JDU में बदलाव सीमित, 10 मंत्री फिर लौटेंगे

जदयू के खाते में पिछली सरकार में 13 मंत्री थे। माना जा रहा है कि उनमें से लगभग 10 को फिर से मौका मिलेगा। जदयू किसी बड़े फेरबदल के मूड में नहीं है और अपनी स्थिर छवि बनाए रखना चाहती है।

🟡 क्या फिर चौंकाएगा बिहार?

दिल्ली में बैठकों का सिलसिला जारी है। पटना में तैयारियां पूरी रफ्तार से चल रही हैं। लेकिन सवाल वही है -क्या बिहार की राजनीति एक बार फिर कोई बड़ा सस्पेंस दिखाने वाली है? स्पीकर और डिप्टी CM पर अंतिम फैसला आते ही नई सरकार का पूरा चेहरा साफ हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+