Samrat Choudhary CM Bihar: निशांत कुमार मंत्री बनेंगे या नहीं हो गया फैसला, शपथ लेने वालों की जारी हुई लिस्ट
Samrat Choudhary CM Bihar: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब सम्राट चौधरी ने मंगलवार शाम को पटना स्थित राजभवन पहुँचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन के समक्ष नई एनडीए सरकार के गठन का औपचारिक दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनके दावे को स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है। अब बिहार में सत्ता की बागडोर सम्राट चौधरी के हाथों में होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कल सुबह 11:00 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के सदस्य भी शपथ लेंगे। जिसकी लिस्ट सामने आई है।

शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ निम्नलिखित नेता नई कैबिनेट के सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं:
- श्री विजय कुमार सिन्हा
- श्री विजय कुमार चौधरी
- श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव
- श्री श्रवण कुमार
- श्री मंगल पाण्डेय
- डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल
- श्री अशोक चौधरी
- श्रीमती लेसी सिंह
- श्री मदन सहनी
- श्री राम कृपाल यादव
- श्री संतोष कुमार सुमन
- श्री सुनील कुमार
- श्री मो० जमा खान
- श्री संजय सिंह 'टाईगर'
- श्री अरूण शंकर प्रसाद
- श्री सुरेन्द्र मेहता
- श्री नारायण प्रसाद
- श्रीमती रमा निषाद
- श्री लखेन्द्र कुमार रौशन
- सुश्री श्रेयसी सिंह
- डॉ० प्रमोद कुमार
- श्री संजय कुमार
- श्री संजय कुमार सिंह
- श्री दीपक प्रकाश
मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में दावा पेश करने के बाद, जारी की गई सूची से संकेत मिलता है कि पिछले प्रशासन के भरोसेमंद चेहरे ही नई सरकार का हिस्सा बने रहेंगे। पुराने मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस निर्णय को राज्य में प्रशासनिक निरंतरता और स्थिरता बनाए रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुराने मंत्रियों पर पुनः विश्वास जताना गठबंधन के भीतर संतुलन बनाए रखने की एक सोची-समझी रणनीति प्रतीत होती है।
ये भी पढ़ें: Samrat Chaudhary CM: सम्राट चौधरी के CM बनते ही रोहिणी आचार्य का 'विस्फोटक' हमला, बीजेपी को लग सकती है मिर्ची
निशांत कुमार नहीं लेंगे मंत्री पद की शपथ
निशांत कुमार (नीतीश कुमार के पुत्र) को लेकर डिप्टी सीएम बनने की जो अटकलें थीं, वे अब शांत हो गई हैं क्योंकि राज्यपाल द्वारा जारी आधिकारिक सूची में उनका नाम नहीं है।निशांत कुमार ने पहले ही राजनीति में आने को लेकर अनिच्छा जताई थी। उनके स्थान पर अब जेडीयू के कद्दावर और अनुभवी नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह बदलाव सत्ता के संतुलन और अनुभव को प्राथमिकता देने के लिए किया गया है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह बिहार की पहली पूर्ण भाजपा-नीत सरकार होगी, जिसका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications