बिहारः शादी के 17 साल बाद दूसरी शादी कर रहा था अधेड़ पति, पत्नी ने चप्पल से पीटकर उतारा इश्क का भूत

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के महिला थाने में उस वक्त हड़ंकप मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति दूसरी शादी करने जा रहा था उसी दौरान उसकी पहली बीवी आ गई। फिर महिला थाने में जो हुआ वो हैरान कर देने वाला रहा। पत्नी ने पहले पति की शादी रुकवाई फिर उसकी चप्पलों से पिटाई करने लगी। वहीं इस दौरान पुलिस पारिवारिक मामले से दूरी बनाए रखी।

दूसरी शादी करने जा रहा था पति

दूसरी शादी करने जा रहा था पति

पूरे हंगामे के दौरान पुलिस उदासीन बनी रही। हंगामा खत्म होने के बाद पति-पत्नी व अन्य स्वजन घर चले गए। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के गोपी बीघा का रहने वाला विजय दास पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने जा रहा था।

मारपीट तक पहुंच गई बात

मारपीट तक पहुंच गई बात

पति दूसरी शादी करने के लिए हरनौत थाना क्षेत्र के पचौरा गांव पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही पत्नी सुनीता ने हरनौत पुलिस के सहयोग से शादी को रोका। इसके बाद सुनीता के मायक वालों और विजय के परिवार को नालंदा महिला थाने में सुलह के लिए बुलाया गया था। सोमवार को इसी दौरान दोनों परिवार के लोगों में बातचीत गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई।

मौके पर नहीं आया एक भी पुलिसकर्मी

मौके पर नहीं आया एक भी पुलिसकर्मी

इसी दौरान पत्नी सुनीता ने चप्पल निकाला और पति विजय दास की चप्पल से धुनाई शुरू कर दी। वहीं इस दौरान बेटी को भी मां का साथ मिला। सुनीता ने जब पति को पीटना शुरू किया तो उसे अपने मायके वालों का भी साथ मिला। एक घंटे तक चले इस फैमिली ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन थाना परिसर में एक भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया।

करीब 17 साल पहले हुई है शादी

करीब 17 साल पहले हुई है शादी

इसके बाद दोनों के परिवार वहां से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सुनीता देवी रहुई थाना क्षेत्र के देकपुर गांव के रहने वाले मनोहर दास की बेटी है। साल 2003 में चंडी थाना क्षेत्र के गोपी बीघा के रहने वाले जयकिशुन से सुनीता की शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी का कोई संतान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+