केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष का बेटा निकला बैंक लूटेरा, कई लूट को दे चुका है अंजाम

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी स्थित देना बैंक में चार महीने पहले हुई लूट के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के दौरान आरोपितों ने बैंक से ढाई लाख रूपये की लूट की थी। दोनों आरोपितों को पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपितों में से एक आरोपित केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता का बेटा है। आरोपित की पहचान नालंदा के लोजपा जिलाध्यक्ष राजू पासवान के बेटे शशि पासवान के रूप में हुई है।

कई बैंकों की लूट में हो चुका है शामिल

कई बैंकों की लूट में हो चुका है शामिल

बता दें कि आरोपित शशि पासवान बिहारशरीफ के पॉश इलाके सोहसराय स्थित केनरा बैंक की लूट में भी शामिल था। दो साल पहले केनरा बैंक में 36 लाख रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। उस लूट में भी पुलिस ने शशि को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया था। लोजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के ऊपर बैंक लूट की कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उसने चार माह पूर्व पहले राजगीर के पिलखी स्थित देना बैंक शाखा में भी लूट कांड को अंजाम दिया था।

लंबी छानबीन के बाद पकड़ में आया

लंबी छानबीन के बाद पकड़ में आया

इससे पहले एकंगरसराय, लहेरी में भी हुई बैंक लूट की घटनाओं में उसका नाम सामने आया था। इन सभी वारदातों को अंजाम देने के बाद वह फरार था और पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। दरअसल, देना बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद शशि पासवान बिहार छोड़कर झारखंड भाग गया था। लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसपी ने बताया कि कई लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है आरोपित

एसपी ने बताया कि कई लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है आरोपित

वहीं, दूसरा गिरफ्तार बैंक लुटेरा बिहारशरीफ के प्रभात कुमार सिंह का पुत्र गोल्डी है, जो शशि का दाहिना हाथ बताया जाता है। नालंदा एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शशि पासवान बैंक लूट की कई घटनाओं में शामिल रहा है। सोहसराय के केनरा बैंक, राजगीर के देना बैंक के साथ-साथ लहेरी थाना क्षेत्र में एलआईसी एजेंट से दो लाख से अधिक लूटकांड में भी उसका नाम आया था। वहीं, एकंगरसराय में दक्षिण मध्य ग्रामीण बैंक के कर्मी से 91 हजार की लूट, दीप नगर में फ्लिपकार्ट कर्मी से लाखों की लूट समेत समस्तीपुर व दरभंगा जिले में भी कई बैंक लूटकांड में वह शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+