Nalanda clash: धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद, झड़प के बाद 27 लोग गिरफ्तार, जाने नालंदा में कैसे हैं हालात
Bihar Nalanda clash News Update: बिहार के नालंदा में रामनवमी के जुलूस के बाद दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम 14 लोग घायल हो गए हैं। 4 लोगों को गोली लगी थी। फिलहाल पूरे जिले में धारा 144 लगा दी गई है।

Bihar Nalanda clash News Update: बिहार के नालंदा में 30 मार्च को दो समूहों के बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद नालंदा में धार 144 सीआरपीसी लगा दी गई है और इंटरनेट भी बंद कर दी गई है। बिहार के नालंदा में लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के बाद दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम 14 लोग घायल हो गए थे। जिसमें से 4 लोगों को गोलियां लगी थीं।
नालंदा में अभी कैसे हालात हैं? इसपर पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति शांतिपूर्ण है। पूरे शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी गई है।
नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा, ''लगातार पुलिस गश्त कर रही है। कोशिश है कि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। मामले में अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चल रहा है। 27 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।''
नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने यह भी कहा, "हम इलाके में गश्त कर रहे हैं। अब स्थिति शांतिपूर्ण है। धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है और इंटरनेट बैन के लिए कहा गया है।''
बिहार नौगछिया के SDPO दिलीप कुमार ने कहा है कि लोग मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे थे। लौटते समय हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कुछ विवाद हुआ है जिसमें हलकी झड़प हुई थी। अभी स्थिति काबू में है। यहां थाने की फोर्स और पीस कमेटी के लोग मौजूद है। झड़प में एक महिला भी घायल हुई है और आवेदन आने पर एफआईआर दर्ज की गई है।
नालंदा सदर अस्पताल के डॉ. विश्वजीत कुमार ने कहा, ''14 लोगों को यहां लाया गया था। उनमें से 4 को गोली लगी थी, जिनमें से 3 को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया है। एक व्यक्ति आईसीयू में भर्ती है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।''
नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने कहा, "हम सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरा और वीडियोग्राफी के जरिए घटना की डिटेल जानकारी निकाल रहे हैं।'' उन्होंने कहा, "सबूतों के आधार पर बदमाशों की पहचान की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications